Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

French Braid Hairstyle: बालों में बनानी है फ्रेंच ब्रेड, तो इन आसान टिप्स को करें फॉलो

 फ्रेंच ब्रेड बनानी हम सभी को पसंद होती है। ऐसे में आप कुछ आसान तरीके ट्राई करें। आपकी चोटी अच्छी और जल्दी बन जाएगी। 
Updated:- 2025-05-19, 18:26 IST
image

How To Create French Braid Hairstyle: जब भी बालों में अलग तरह से हेयर स्टाइल बनाने की बात आती है, तो ऐसे में अक्सर पोनीटेल या बन बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसकी वजह से हमारा हेयर स्टाइल सिर्फ 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। लेकिन हर बार एक ही तरह के हेयर स्टाइल को बनाकर हम बोर हो जाते हैं। ऐसे में आप फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल को कभी भी बना सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाया जा सकता है।

हेयर स्टाइल बनाने का तरीका

braid hairstyle (5)

इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको सबसे पहले बालों को कॉम्ब करके अच्छे से सुलझा लें। इसके बाद अपने बालों को तीन पार्ट में बांटे। इससे आपको चोटी बनाने में आसानी रहेगी। फिर आपको सिर के ऊपरी हिस्से से ब्रेड के हेयर स्टाइल को बनाना शुरू करना है। आप चाहें तो इसे पिन से सेट करके ब्रेड को बनाएं। फिर ब्रेड पर थोड़े-थोड़े बालों को इक्टठा करके चोटी बनाएं। रबर बैंड लगाकर इसे सेट करें। इस तरह की चोटी 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी।

फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल को आसान तरीके से कैसे बनाएं

Hairstyle tips

इसके लिए आपको सबसे पहले बालों को सुलझा लें। फिर थोड़े से बालों को लेकर ब्रेड बनाएं। इसे पिन से सेट करें। इसके बाद आगे की ब्रेड को बनाएं। इसे आप पूरा बनाएं। अब रबर बैंड लेकर इसे सेट करें। इसमें एक्सेसरीज को लगाएं। इसे बनाने से आपका हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। इस तरह के ब्रेड हेयर स्टाइल को आप किसी भी आउटफिट के साथ बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: लहंगे के साथ बालों में लगाएं ये हेयर एक्सेसरीज, इससे आपका हेयर स्टाइल लगेगा अच्छा

हेयर स्टाइल बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Hairstyle create tips

  • हेयर स्टाइल तभी अच्छा लगेगा। जब आप बालों को साफ रखेंगे।
  • बालों को कोम्ब करके ही हेयर स्टाइल को बनाएं।
  • हेयर स्टाइल बनाने के बाद उसमें लगाने के लिए हेयर एक्सेसरीज अच्छी खरीदें।
  • ज्यादा टाइट हेयर स्टाइल को न बनाएं। इससे सिर में दर्द हो सकता है।
  • इस तरह से आप फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। साथ ही, हेयर स्टाइल को बनाने के बाद आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ खास बातों का ध्यान भी रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: Hair Accessories: बालों की खूबसूरती में लगाना चाहती हैं चार चांद, तो ये हेयर एक्सेसरीज जरूर करें ट्राई

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।