herzindagi
image

बन और हाफ पोनी से हो गए हैं बोर, तो इस बार फेस्टिवल पर ट्राई करें ये यूनीक स्टाइल

फेस्टिवल सीजन में तैयार होने का हर किसी को बहाना चाहिए तो होता है। इसलिए लड़कियां अक्सर अलग-अलग तरह के लुक को क्रिएट करने के बारे में सोचती हैं। कुछ लड़कियों को हेयर स्टाइल बनाने का सबसे ज्यादा शौक होता है। आप भी कुछ अलग ट्राई करने के लिए आर्टिकल में बताए गए हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-10-10, 23:34 IST

फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर हफ्ते में कोई न कोई त्योहार आएगा। लड़कियों को सजने का मौका मिलेगा। आप भी अच्छा दिखने के लिए पहले से ही तैयारी कर सकती हैं। अपने लिए अलग-अलग तरह के कपड़ों के साथ-साथ हेयर स्टाइल के आइडिया भी सिलेक्ट कर सकती हैं, ताकि आपका लुक सबसे अलग नजर आए। इसके लिए आपको बन या हाफ पोनीटेल बनाने की जरूरत नहीं है। आप अलग तरह के हेयर स्टाइल को क्रिएट करें। जिसे बनाकर आपका लुक अच्छा लगेगा। आइए आर्टिकल में इन हेयर स्टाइल के बारे में आपको बताते हैं।

बाउंसी कर्ल हेयर स्टाइल करें क्रिएट

अगर आपको लगता है कि बाल पतले नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में आप बाउंसी कर्ल हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाकर आपका लुक सबसे अलग और खूबसूरत लगेगा। इसके लिए आपको पहले बालों को अच्छे से कॉम्ब करना है। फिर इसमें हैवी कर्ल क्रिएट करने हैं। जिसे बनाने में आपको थोड़ा टाइम तो लगेगा। इसके बाद आपको इन्हें पिन की मदद से सेट करना है। इससे आपका हेयर स्टाइल काफी सुंदर नजर आएगा। साथ ही आपको कुछ अलग ट्राई करने मिल जाएगा। इसे आप साड़ी, सूट और लहंगे के साथ बना सकती हैं।

1 - 2025-10-10T111634.025

कलरफुल ब्रेड हेयर स्टाइल करें क्रिएट

फेस्टिवल पर हर तरफ रंग ही रंग नजर आते हैं। ऐसे में आप अपने हेयर स्टाइल में भी रंगों का इस्तेमाल करके लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। बालों में रंग-बिरंगे धागों से ब्रेड को क्रिएट करें। इसके बाद इसे पिन की मदद से सेट करें। इस तरह से आपका हेयर स्टाइल बनकर रेडी हो जाएगा। इससे आपका लुक भी क्रिएटिव नजर आएगा। आप इसे अपने घर में खुद भी क्रिएट कर सकती हैं और लुक को अच्छे से कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह के ब्रेड थ्रेड आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे।

2 - 2025-10-10T111637.239

इसे भी पढ़ें: हर मौके पर सूट करेंगे Manika Vishwakarma के हेयर स्टाइल, तस्वीरों से लें आइडियाज

ब्रेड विद परांदा हेयर स्टाइल

फेस्टिवल पर ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर अलग-अलग तरह के लुक को क्रिएट करने के बारे में सोचते हैं। इस बार आ फोटो में नजर आने वाले हेयर स्टाइल को क्रिएट करें। इस तरह के हेयर स्टाइल को बनाने के लिए आपको बालों को स्लीक रखना है। पीछे की तरफ ब्रेड चोटी को क्रिएट करना है। इसके बाद इसमें परांदा लगाना हैं। बालों में परांदा लगने के बाद काफी अच्छा लगता है और लुक को क्रिएटिव बनाता है। आप इसे जरूर ट्राई करें।

3 - 2025-10-10T111639.681

इसे भी पढ़ें: इस तरह के हेयर कट आपकी खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, लुक दिखेगा फैशनेबल

इस तरह से आपके हेयर स्टाइल फेस्टिवल के लिए रेडी हो जाएंगे। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ अलग ट्राई करने को मिलेगा।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।