सॉफ्ट और शाइनी बालों की है चाहत, तो इन टिप्स को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल

बालों सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय करती हैं साथ ही कई तरह के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद बालों सॉफ्ट और शाइनी नजर नहीं आते हैं और इसकी वजह हेयर केयर रूटीन का सही न होना हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए आप फॉलो कर सकती हैं।
गुनगुने तेल का करें इस्तेमाल

कई महिलाएं होती हैं जो तेल को गर्म करके बालों पर अप्लाई करती हैं लेकिन इस तरह बालों को नुकसान हो सकता है इसलिए बालों पर गुनगुना तेल अप्लाई करें ताकि बालों को नुकसान न हो।
इस तरह करें तेल का इस्तेमाल
- बालों को तेल का लगाने से पहले इसे हल्का गुनगुना कर लें।
- तेल से अच्छी तरह से बालों की मसाज करें।
- आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
- शैम्पू से धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: हमेशा चमकते रहेंगे बाल, ऐसे करें उनकी देखभाल
हेयर सीरम का करें इस्तेमाल

अगर आप तेल लगाने से बालों में चिपचिपाहट होती है और आपके इसकी जगह हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर सीरम से बालों को पोषण मिलता हैं और तेल की जगह आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। हेयर सीरम का इस्तेमाल करने से बालों के ड्राईनेस की समस्या कम होती है साथ ही ये शाइन भी करते हैं।
अगर आप हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं तो आप हेयर सीरम का इस्तेमाल कर सकती है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- हफ्ते में 2 बार हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।
- हेयर सीरम के बाद तेल का इस्तेमाल न करें।
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों को हेल्दी रखने के लिए ऑयलिंग जरूर करें।
- तेल लगाने के बाद बालों को अच्छी तरह से वॉश करें।
- हफ्ते में दो दिन हेयर सीरम का इस्तेमाल करें।
- बालों को वॉश करने के लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें ।
- हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम करें।
- हफ्ते में 2 दिन हेयर पैक का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: बालों का झड़ना रोकना चाहती हैं तो जानें कंडीशनर सही ढंग से लगाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।