Manicure At Home: पार्लर जैसा महंगा मैनीक्योर अब घर पर, 4 आसान स्टेप्स में दूध जैसे गोरे हो जाएंगे आपके हाथ

Manicure Tips: गर्मियां आते ही चेहरे के साथ-साथ हमारे हाथों का बुरा हाल हाे जाता है। हाथों पर टैन‍िंग जमा हो जाती है ज‍िससे हमारे हाथ काले नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप घर पर ही आसान स्‍टेप्‍स में मैन‍िक्‍योर कर सकती हैं। हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-05-22, 17:01 IST
manicure at home

गर्मियों में धूप से हमारी स्किन पर बहुत बुरा असर पड़ता है। चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। टैनिंग जमने से पूरा लुक ही मानो बिगड़ जाता है। चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैरों का भी बुरा हाल हो जाता है। हाथों की बात करें तो ये रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। आमतौर पर लोग चेहरे पर ही ज़्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन हाथों को भी उतना ही केयर की जरूरत पड़ती है।

ऐसे में अगर आपके हाथों पर भी गर्मियों में टैनिंग जमा हो गई है तो हम आपको घर पर मैनिक्योर करने का आसान तरीका बता रहे हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको बहुत ज़्यादा सामानों की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे मैनिक्योर कर हाथों को क्लीन, सॉफ्ट और चमकदार कैसे बना सकती हैं?

manicure at home (2)

पहला स्टेप

सबसे पहले एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा शैंपू और नींबू निचोड़ लें। इसके बाद इसी पानी में अपनों दोनों हाथों को डुबो लें। इसे कम से कम 10 मिनट के लिए ऐसे ही रखें। ऐसा करने से हाथों पर जमी धूल और गंदगी साफ हो जाएगी ओर आपके नाखून भी सॉफ्ट बनेंगे।

यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: स‍िर्फ 5 स्‍टेप्स में घर पर करें पेड‍िक्‍योर, फटी एड़ियों और कालेपन से म‍िलेगा छुटकारा

दूसरा स्टेप

जब हम मैनिक्योर करते हैं तो स्क्रबिंग करना जरूरी होता है। अगर आप घर पर कर रही हैं तो स्क्रबिंग के लिए चावल के आटे से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता हे। आपको चावल के आटे में थोड़ा सा दूध या दही और शहद मिलाकर पेस्ट बना लेना है। इसी पेस्ट से हाथों पर स्क्रब करना है। ऐसा करने से हाथों पर जमी डेड स्किन साफ होगी और आपके हाथ भी सॉफ्ट बनेंगे।

यह भी पढ़ें- फ्री में घर पर करें Pedicure, बस इस पेस्‍ट को लगाने से दूर होगी पैरों की टैनिंग

manicure at home (1)

तीसरा स्टेप

अब आती है नाखूनों की बारी। आप अपनी पसंद के हिसाब से नाखूनों को शेप दे सकती हैं। अब थोड़ा सा नारियल तेल लेकर नाखूनों और क्यूटिकल्स पर लगाएं। इससे नाखूनों के आसपास की स्किन भी सॉफ्ट बनेगी।

यह भी पढ़ें- Pedicure at Home: वीकेंड के दिन ऐसे करें पेडीक्योर, पैरों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

चौथा स्टेप

अब सबसे लास्ट में हाथों पर बेसन, दूध और थोड़ा शहद मिलाकर बना पेस्ट लगाएं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से हाथों को धो लें। अब आप नेल पेंट लगाएं। बाद में आप एक बाउल में बर्फ वाला पानी लें और कम से कम 30 सेकंड के लिए आप हाथों को उसमें डुबो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की नहीं है जरूरत, घर में मौजूद इन 5 चीजों से मिनटों में करें मेनिक्योर-पेडीक्योर

तो अगर आप भी नियमित रूप से घर पर मैनिक्योर करेंगी तो आपके हाथ सबसे सुंदर नजर आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।