Pedicure at Home: वीकेंड के दिन ऐसे करें पेडीक्योर, पैरों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

अपने लुक को स्टाइलिश और डिफरेंट बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं खासकर चेहरे की खूबसूरती पर ज्यादा फोकस करती हैं, लेकिन कई बार चेहरा तो खूबसूरत होता है ही, लेकिन हाथ और पैर पर मौजूद टैनिंग शर्मिंदगी का कारण बन जाती हैं। अगर आप भी अपने पैरों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और टैनिंग को दूर करना चाहती हैं, तो किसी भी वीकेंड पर यानी फ्री टाइम में आप घर पर रहकर पार्लर जैसा पेडीक्योर कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से की कैसे घर पर रहकर पेडीक्योर किया जा सकता है।
घर पर ऐसे बनाएं अपने पैरों को खूबसूरत
अधिकतर महिलाएं अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए हर महिला पार्लर में जाकर पेडीक्योर करवाती हैं। इससे कई बार उनकी जेब खर्च पर भी असर दिखने लगता है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और घर पर पेडीक्योर करने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कम खर्चे में आसानी से घर पर पेडीक्योर कर सकती हैं। इसे करने के लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करनी होगी। जैसे -

पेडीक्योर के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
- घर पर पेडीक्योर करने एक लिए आप सबसे पहले एक टब में हल्का गर्म पानी लें।
- पानी थोड़ा गर्म हो तक तक आप अगर पैरों में नेल पेंट हैं, तो पुरानी नेल पेंट को हटा दें।
- अब हलके गुनगुने पानी में थोड़ा शैम्पू, बेकिंग सोडा, आधा चम्मच नमक और थोड़ा नींबू का रस मिक्स कर दें।
- अगर आपके पास एप्पल साइडर विनेगर भी है, तो आप इसे भी शामिल कर पानी तैयार कर सकती हैं।
- अब इस पानी में अपने पैरों को 30 मिनट तक रखें।
- उसके बाद हलके हाथों से अपने पैरों की मसाज करें।
- आप चाहें तो स्क्रब का इस्तेमाल कर अपने पैरों की मसाज कर सकती हैं।
- आप मसाज के वक्त एड़ी, नाखून और तलवों की सफाई करें।
- अच्छी तरह सफाई के बाद आप अपने पैरों को दूसरे तब में रखे साफ पानी से धो लें।
यह भी पढ़ें- पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर इन आसान तरीके से करें पेडीक्योर
पैरों को धोने के बाद करें ये काम
- जब आप अच्छी तरह अपने पैरों को साफ पानी से धो लें, तब इन्हें साफ कपडे से पोंछ कर सूखा लें।
- इसके बाद आप चाहें तो किसी भी खास तेल की मदद से अपने पैरों की मसाज कर सकती हैं।
- इसके बाद अपने नाखूनों को शेप में काटकर इन्हें शेप देकर नेल पेंट लगा लें।
- नेल पेंट के बाद आप चाहें, तो पैरों को पोंछकर उन पर अच्छी फुट क्रीम या लोशन लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: महंगे पार्लर छोड़ें घर पर 5 रुपये में करें पेडीक्योर, जानें आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।