ड्राई स्किन को सुपर सॉफ्ट बना सकते हैं ये फेस पैक

स्किन को ग्लोइंग और फेयर बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं और पार्लर में कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन कई बार इनका मनचाहा नतीजा नहीं मिल पाता। ऐसा इसलिए होता है कि हर महिला की स्किन अलग तरह की होती है और उसी के अनुसार स्किन केयर रजीम अपनाने की जरूरत होती है। अगर ड्राई स्किन की बात करें तो इस स्किन की देखभाल में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
ड्राई स्किन होने पर अक्सर स्किन पर फ्लेक्स जम जाने की समस्या सामने आती है, जिसकी वजह से स्किन पर इचिंग हो जाती है। कॉस्मेटिक्स, मॉश्चराइजर, फेसपैक, एक्सफोलिएटर आदि यूज करते हुए इस बात का ध्यान रखने की जरूरत होती है कि वह ड्राई स्किन पर किसी तरह का इरिटेशन पैदा ना करे या उसे नुकसान ना पहुंचाएं। स्किन की ड्राइनेस को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में सेब, तरबूज, केले, खरबूजा जैसे फल, दूध, शहद आदि शामिल कर सकते हैं। अगर आप अपनी ड्राई स्किन को लेकर बहुत ज्यादा कॉन्शस रहती हैं तो आप कुछ घरेलू चीजों से स्किन की ड्राइनेस को बैलेंस कर सकती हैं, तो आइए ऐसे ही कुछ असरदार फेस पैक्स के बारे में जानते हैं-
नींबू और नारियल का तेल
लेमन ऑयल यानी नींबू में एंटीऑक्सिडेंट्स, एस्ट्रिंजेंट, एंटीसेप्टिक और एंटी फंगल गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह डैमेज हुई स्किन को पोषण और नमी दे सकता है। कई स्टडीज में यह बात साबित हुई है कि नींबूफ्री रेडिकल्स से स्किन को होने वाले नुकसान को कम कर सकता है। नींबूत्वचा को यंग बनाए रखने के लिहाज से भी बहुत असरदार हो सकता है।
नींबूका फायदा पाने के लिए इसकी कुछ बूंदे नारियल तेल के साथ मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें और उसके बाद चेहरे को धो लें। इससे चेहरे का रूखापन दूर हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: मेकअप से जुड़े इन मिथ पर कहीं आप भी तो नहीं करती हैं भरोसा, जानिए एक्सपर्ट की राय
नीम और हल्दी
एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर नीम की पत्तियां स्किन केयर के काफी ज्यादा प्रचलित हैं। नीम की पत्तियां त्वचा को कीटाणुओं से मुक्त कर उसे निखारने में मदद कर सकती हैं। नीम का फेसपैक ना सिर्फ फेस की ड्राइनेस को कम करता है, बल्कि स्किन पर कुदरती निखार भी ला सकता है।
नीम का फायदा पाने के लिए नीम के पत्तों को पीस लें और उसमें 2-3 चुटकी हल्दी मिला लें। इस लेप को चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
इसे जरूर पढ़ें:अट्रैक्टिव लुक के लिए ऑफिस बैग में मेकअप की ये 5 चीजें जरूर रखें
एलोवेरा जेल, दूध, हल्दी और गुलाब जल
एलोवेरा हेल्थ के लिए रामबाण माना जाता है। यह डायबिटीज, बवासीर, यूट्रस की समस्याओं, जोड़ों के दर्द, मुंहासों आदि में आराम पाने में बहुत कारगर माना जाता है। ड्राई स्किन को कोमल बनाने के लिए आप एलोवेरा का पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़े से एलोवेरा जेल में दूध, एक चुटकी हल्दी और गुलाबजल की कुछ बूंदे मिलाएं और इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें। इस लेप को चेहरे पर लगा लें और 15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।