पसीने की वजह से काले पड़ गए हैं अंडरआर्म्स? इन आसान घरेलू उपायों से करें साफ

काले अंडरआर्म्स कभी-कभी शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। अगर आप इन्हें साफ और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए उपायों को आजमा सकती हैं।
image

अंडरआर्म्स के काले की वजह से महिलाएं स्लीवलेस कपड़े पहनने से कतराती हैं। यह एक आम समस्या है जिसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे पसीना, डियोड्रेंट का अत्यधिक इस्तेमाल और टाइट कपड़े पहनना। इस वजह से न केवल आपकी खूबसूरती पर असर पड़ता है, बल्कि आत्मविश्वास में भी कमी आती है। अक्सर इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो कुछ समय के लिए तो काम करते हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल बंद करते ही समस्या दोबारा शुरू हो जाती है। अगर आप कम खर्च में इस समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने अंडरआर्म्स को साफ और चमकदार बना सकती हैं।

आलू का करें इस्तेमाल

आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो अंडरआर्म्स के कालेपन को साफ करने के साथ-साथ उन्हें चमकदार बनाने में भी मदद करते हैं।

potato

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक आलू को पीसकर इसका रस निकाल लें।
  • इस रस को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • 15 मिनट के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ पानी से धो लें।

नींबू करें अप्लाई

नींबू में भी प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जिसके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स साफ हो सकते हैं और उनका कालापन कम हो सकता है।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक नींबू को दो टुकड़ों में काट लें।
  • इन टुकड़ों को अपने अंडरआर्म्स पर धीरे-धीरे रगड़ें।
  • 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और इसके बाद साफ पानी से धो लें।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर की मदद से भी अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या कम हो सकती है। इसमें कई विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित करता है और बैक्टीरिया को खत्म करता है, जिससे अंडर आर्म्स को साफ करने में मदद मिलती है।

dark underarms

इस तरह करें इस्तेमाल

  • एक कटोरी में पानी लें और उसमें एप्पल साइडर विनेगर पतला मिश्रण बनाएं।
  • एक कॉटन बॉल की मदद से इस मिश्रण को अंडरआर्म्स पर लगाएं।
  • 10 मिनट के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें-जानें बालों में एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल करने के फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP