थ्रेडिंग के दर्द से हैं परेशान? अब इन घरेलू नुस्खों से घर पर ही हटाएं 'अपर लिप्स' के अनचाहे बाल

अगर आप भी अपर लिप्स के अनचाहे बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, तो अब आप पार्लर जाने के बाजय घर पर रहकर खास उपाय आजमाकर इन बालों को कम कर सकती हैं।  
Updated:- 2026-01-26, 09:00 IST
image

चेहरे पर होने वाले अनचाहे बाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। इनसे परेशान होकर अधिकतर महिलाएं पार्लर में जाकर थ्रेडिंग बनवाती हैं, लेकिन थ्रेडिंग की वजह से कुछ महिलाओं को काफी दर्द सहना पड़ता है, जिसकी वजह से वे काफी परेशान रहती हैं।

चेहरे पर होने वाले अनचाहे बाल

अगर आप भी थ्रेडिंग के दर्द की वजह से परेशान हैं और नैचुरली इन अनचाहे बालों को कम करना चाहती हैं, तो अब आप आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं और ना ही आपको इसके लिए पार्लर जाना पड़ेगा। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे आसान और सरल उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे से अनचाहे बालों को कम कर सकती हैं।

1 - 2026-01-14T180109.214

चेहरे के अनचाहे बाल को कम करने का तरीका 

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों की वजह से परेशान हैं और इन्हें कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री - 

  • बेसन 
  • कॉफी 
  • शहद 
  • ग्लिसरीन 

यह भी पढ़ें- आपकी स्किन के लिए ग्लिसरीन सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें किस स्किन टाइप को नहीं करना चाहिए यूज

पेस्ट बनाने का तरीका - 

  • घर पर रहकर खास पेस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ कटोरी में बेसन लें। 
  • अब बेसन में थोड़ा कॉफी पाउडर और थोड़ा शहद मिक्स कर दें। 
  • दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें थोड़ा ग्लिसरीन मिलाकर सभी सामग्री को मिक्स कर लें। 
  • अब आपका पेस्ट बनकर तैयार है, आप इसे अपनी अपर लिप्स पर अच्छी तरह लगा लें। 

    2 - 2026-01-14T180112.609


  • अब थोड़ी देर इसे सुखने दें, उसके बाद हलके हाथों से मसाज करते हुए इसे निकाले। 
  • इस पेस्ट को निकालते वक्त हाथों को बालों की ग्रोथ के अपोजिट तरफ चलाएं। 
  • इससे बाल आसानी से निकल सकते हैं। इस पेस्ट का आप कुछ दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • अगर आप इस पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद उपयोग करें। 

यह भी पढ़ें- Homemade Cleanser: ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं बेस्ट होममेड क्लींजर, सर्दियों में रूखी त्वचा बनेगी मुलायम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।