DIY: छुहारे से बने इस होममेड फेस पैक से सर्दियों में पाएं ग्लोइंग स्किन

अगर आप भी सर्दियों में ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं, तो छुहारे से बने इस आसान होममेड फेसपैक को जरूर ट्राई करें। 
Updated:- 2021-01-22, 16:41 IST
diy face pack main

सर्दियों में अक्सर त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है। रूखी त्वचा के लिए लड़कियां कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। कुछ ऐसे ही घरेलू और आसान उपायों में से एक है छुहारे से बने फेस पैक का इस्तेमाल करना।

छुहारे में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए बहुत लाभदायक तो होते ही हैं और छुहारे से बनाया गया होममेड फेसपैक आपकी त्वचा संबंधी कई समस्याएं जैसे त्वचा का रूखापन, मुहांसे , रिंकल्स और एक्ने से छुटकारा दिलाने के साथ आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करेगा। आइए जानें किस तरह से ये फेसपैक आप घर पर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके तैयार कर सकती हैं।

छुहारे के त्वचा के लिए फायदे

dates for skin glow

छुहारे में विटामिन ए और विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो त्वचा को सर्दियों में नमी प्रदान करता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा कोमल, चिकनी और दृढ़ हो जाती है। इसके अलावा छुहारे में पैंटोथेनिक एसिड का उच्च अनुपात होता है, जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है और नई त्वचा कोशिकाओं के पुनर्जनन को बढ़ावा देता है। इसका इस्तेमाल निश्चित रूप से मुहांसे, फाइन लाइन्स और स्किन टोन में अंतर ला सकता है।

इसे भी पढ़ें: सेहत ही नहीं, स्किन के लिए भी लाभदायक है विटामिन बी3, जानिए

छुहारे का फेसपैक

आवश्यक सामग्री

how to make face pack

बनाने का तरीका

  • छुहारों को रात भर दूध में भिगोकर रखें।
  • इसे सुबह मलाई के साथ मिलाएं और ग्राइंडर में एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट में नींबू का रस मिलाएं और इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाते हुआ पैक तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें: Best Moisturizer: इन 5 किचन इंग्रीडियंट्स को मॉइश्‍चराइजर की तरह करें यूज, ड्राईनेस हो जाएगी दूर

कैसे करें इस्तेमाल

how to apply face pack

  • फेस पैक को किसी फेस ब्रश या अंगुलियों की सहायता से पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • पैक को अच्छी तरह से सूखने दें।
  • लगभग 20 मिनट के बाद पैक अच्छी तरह से सूख जाएगा।
  • चेहरा गुनगुने पानी से अच्छी तरह साफ़ करें।
  • सर्वोत्तम परिणामों के लिए सप्ताह में तीन बार इस फेस पैक (DIY तेज पत्ते और दही का फेस पैक) का इस्तेमाल करें।
  • इस पैक को आप फ्रिज में एक हफ्ते तक के लिए रखकर स्टोर कर सकते हैं।

यह फेस पैक पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका त्वचा पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: free pik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।