क्या भुनी हल्दी से चमकेगा चेहरा? एक्सपर्ट की जानें राय

Turmeric On Face: घर में हल्दी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। यही कारण है कि इसे आयुर्वेदिक भी माना जाता है। लेकिन क्या आप इसे भुनकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए इसके बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।
image
image

हल्दी को आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में एक खास जगह दी गई है। यह एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो स्किन हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर भुनी हल्दी से चेहरे पर निखार लाने का ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई भुनी हुई हल्दी स्किन पर ग्लो ला सकती है? आइए डॉक्टर स्वाति जो कि एक डर्मेटोलोजिस्ट हैं। इसके बारे में जानते हैं।

भुनी हल्दी क्या है?

भुनी हल्दी यानी हल्दी की गांठ या पाउडर को धीमी आंच पर हल्का भून लेना। माना जाता है कि भुनने के बाद इसमें मौजूद करक्यूमिन और भी एक्टिव हो जाता है और त्वचा पर लगाने से बेहतर असर दिखा सकता है। इसलिए आजकल लोग भुनी हुई हल्दी को चेहरे पर लगाना सबसे ज्यादा पसंद करते आ रहे हैं।

1 - 2025-09-03T162359.287

क्या चेहरे पर लगानी चाहिए भुनी हुई हल्दी एक्सपर्ट से जानें

  • हल्दी भुनने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कुछ हद तक एक्टिव हो जाते हैं, लेकिन ज्यादा भुनने से इसके न्यूट्रिएंट्स भी खत्म हो सकते हैं।
  • सीधे भुनी हल्दी को चेहरे पर लगाने से स्किन पर जलन, एलर्जी या दाग-धब्बे की समस्या हो सकती है, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों को।
  • हल्दी चाहे भुनी हो या कच्ची, इसे हमेशा किसी कैरियर इंग्रेडिएंट- जैसे दही, शहद, एलोवेरा जेल या गुलाबजल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।

भुनी हल्दी से चेहरे को कैसे फायदा मिल सकता है?

  • हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पिगमेंटेशन कम करने में मदद करता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को खत्म करके पिंपल्स कम कर सकते हैं।
  • नियमित उपयोग से स्किन पर नैचुरल ब्राइटनेस आ सकती है।
2 - 2025-09-03T162400.755

भुनी हुई हल्दी को इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • आधा चम्मच भुनी हल्दी पाउडर लें।
  • इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें गुलाबजल की मिलाएँ।
  • इसे फेस पैक की तरह लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद धो लें।
  • हफ्ते में 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें।

भुनी हल्दी चेहरे पर ग्लो ला सकती है, लेकिन इसे सीधे स्किन पर लगाने की बजाय किसी नेचुरल बेस के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए एक्सपर्ट की राय भी ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में चेहरे पर लगा रही है हल्दी का लेप, तो जान लें इसे बनाने का सही तरीका

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP