महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए काफी कोशिश करती है। ऐसे में कुछ महिलाएं बाजार से महंगे प्रोडक्ट खरीद कर इसका इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट का यह खास होममेड नुस्खा आजमा सकती है। आप घर पर रहकर कम खर्च में एक खास होममेड फेस पैक तैयार कर सकती है।
चेहरे के लिए ओट्स और हल्दी
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं चेहरे पर होने वाले पिंपल्स की वजह से परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और स्किन प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो घर पर रहकर ओट्स और हल्दी की मदद से एक खास फेस पैक तैयार कर सकती है। इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
ओट्स से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -
- ओट्स
- दही
- टी ट्री ऑयल
- हल्दी
ओट्स से फेस पैक बनाने का तरीका -
अगर आप भी घर पर रहकर होममेड फेस पैक बनाने का सोच रही हैं, तो अब आप कुछ टिप्स को फॉलो कर ओट्स से फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
ओट्स से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप ओट्स को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से बारीक पीस लें।
अब इस पावडर में 2 बड़े चम्मच दही और थोड़ा टी ट्री ऑयल मिक्स कर अच्छी तरह फेंट लें।
जब यह पेस्ट तैयार हो जाएं तो इसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर इसे भी मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को थोड़ी देर के लिए रख दें।
यह भी पढ़ें:कॉफी के साथ मिलाकर लगा लें ये 2 चीज, चेहरे का बढ़ेगा ग्लो और स्किन प्रॉब्लम भी होगी कम
आपका फेस पैक बनकर तैयार है। इसे चेहरे पर लगाने से पहले आप अपने फेस को अच्छी तरह से धो लें, उसके बाद इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें।
20 मिनट पूरे होने के बाद आप थोड़ा पानी लेकर हल्के हाथों से चेहरे की मसाज कर सकती हैं। इसके बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
आप चाहें तो इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने के साथ साथ गर्दन पर भी लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें सस्ता और फायदेमंद बादाम फेस क्रीम, कम खर्च में चेहरा बनेगा खूबसूरत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - pepperfry
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों