गुलाबी और मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें एक्सपर्ट द्वारा बताए गए ये टिप्स

क्या ठंड आते ही आपके होंठ फटने लगते हैं? आपको पता है ऐसा क्यों होता है? सर्दियों का मौसम ड्राई होता है, इसलिए स्किन भी रूखी होने लगती है। भला मुलायम और गुलाबी होंठ किसे नहीं पसंद? इसके लिए बाजार में तरह-तरह के लिप बाम मौजूद हैं, लेकिन यह होंठों को फायदा नहीं बल्कि नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। स्किन के लिए घरेलू चीजों के उपयोग से बेहतर कोई दूसरी चीज नहीं है। अगर आप चाहती हैं कि आपके लिप्स हमेशा सॉफ्ट रहे तो आप शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। चलिए जानते हैं होंठों के ड्राई होने से लेकर गुलाबी होंठों के लिए उपाय।
ड्राई होंठों के कारण
- ड्राई होंठों का कारण मौसम भी है। खासतौर पर सर्दियों में स्किन की ड्राईनेस बढ़ने लगती है। इसलिए होंठ भी सूख जाते हैं।
- लिप्स में ऑयल ग्लैंड न होने के कारण यह जल्दी ड्राई हो जाते हैं।
- अगर आप रोजाना मैट लिपस्टिक लगाती हैं तो इसके कारण भी होंठ फटने लगते हैं। साथ ही लिपस्टिक से होंठों का रंग भी काला पड़ने लगता है।
- शरीर में विटामिन की कमी भी होंठों पर असर डालती है।
- अगर आप लिपस्टिक को हटाने के लिए साबुन का इस्तेमाल करती हैं तो इससे भी आपके होंठ खराब हो सकते हैं।
होंठों पर लगाएं ये चीजें
क्या चाहिए?
- आधा चम्मच अखरोट पाउडर
- 1-2 चम्मच शहद
क्या करें?
- आप चाहें तो बाजार से अखरोट पाउडर खरीद सकती हैं या घर पर मिक्सी में पीसकर इसका पाउडर बना लें।
- किसी भी छोटे डिब्बे में 1-2 चम्मच शहद और आधा चम्मच अखरोट पाउडर डालें।
- अब इसे मिक्स करके अपने लिप्स पर लगा लें।
- इस पेस्ट को उंगली की मदद से अच्छे से रगड़ लें। ज्यादा दबाव से होंठों को रब न करें। अन्यथा लिप्स की स्किन छिल जाएगी।
- होंठों को रगड़ने से डेड स्किन रिमूव हो जाती है और होंठ मुलायम हो जाते हैं। (गुलाबी होंठों के लिए उपाय)
- अब साफ पानी की मदद से होंठों को साफ कर लें।
- इस पेस्ट का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों में इस तरह करें अपने होंठों की देखभाल
होंठों को करें स्क्रब
क्या चाहिए?
- 2 चम्मच शहद
- 1 चम्मच चीनी
इसे भी पढ़ें:Makeup Hack : इन दो चीजों से बनाएं घर पर लिप बाम, जानें बनाने का तरीका
क्या करें?
- किसी भी बर्तन में इन दोनों चीजों को डालें।
- अब इन्हें मिला लीजिए।
- लीजिए तैयार है आपका होंठों के लिए होममेड स्क्रब।
- अब उंगली पर थोड़ा सा स्क्रब लें और इसे लिप्स पर लगाकर रब करें।
- कम से कम 2-3 मिनट तक रगड़ते रहे।
- अब सादे पानी से लिप्स को धो लें।
इन बातों को जानना है जरूरी
- लिपस्टिक हटाने के लिए आपको किसी केमिकल बेस्ड रिमूवर की जरूरत नहीं है। आप नेचुरली यानी बादाम के तेल से भी लिपस्टिक हटा सकती हैं।
- होंठों को नरिश करने के लिए आप नारियल और आर्गन ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लिप्स को बार -बार एक्सफोलिएट न करें।
- होंठों पर बार-बार जीभ लगाने से भी यह फटने लगते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।