Glass Skin: हफ्ते में सिर्फ 1 बार लगाएं ये फेस मास्‍क, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा

Glass Glow: इस आसान और नेचुरल वीकेंड स्किनकेयर रूटीन में बेसन, चावल का आटा और दही से बना फेस मास्क शामिल है। यह मास्क त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार बनाता है, जिससे आपको चेहरे पर शीशे जैसी चमक मिलती है।
Updated:- 2026-05-07, 23:24 IST
 skin care routine for glass glow

अगर आप स्किनकेयर को आसान, असरदार और नेचुरल रखना चाहती हैं, तो यह वीकेंड रिचुअल आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। महंगे प्रोडक्ट्स और लंबे रूटीन की बजाय, सही चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल ही असली फर्क लाता है। इस सिंपल स्किनकेयर रूटीन से कम चीजों में भी बेहतर रिजल्ट देखे जा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा पुराना और आजमाया हुआ फेस मास्‍क बता रहे हैं, जिसे वीकेंड पर इस्‍तेमाल करके आप स्किन को नेचुरली क्लीन, सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकती हैं। इसकी डाइटिशियन और स्किन केयर एक्सपर्ट शीयम के मल्होत्रा जानकारी दे रही हैं। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

फेस मास्‍क के लिए सामग्री

  • बेसन- 1 चम्‍मच
  • चावल का आटा- 1 चम्‍मच
  • दही- 1 चम्‍मच

face mask for glass glow

फेस मास्‍क बनाने और लगाने का तरीका

  • तीनों चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  • चेहरे पर बराबर लगाएं।
  • इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें।
  • गुनगुने पानी से धोएं।
  • हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करना काफी है।

ज्यादा करने से स्किन बेहतर नहीं होती, बल्कि ओवर-एक्सफोलिएशन से नुकसान हो सकता है।

फेस मास्‍क के फायदे

  • क्लीन और फ्रेश स्किन
  • नेचुरल ग्लो
  • कम ऑयल और कम ब्रेकआउट
  • स्मूथ और सॉफ्ट टेक्सचर

कैसे काम करता है यह कॉम्बिनेशन?

दही 

  • इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को हल्के से एक्सफोलिएट करता है।
  • स्किन को डीप हाइड्रेशन देता है।
  • जलन और रेडनेस को शांत करता है।

curd for glass glow

बेसन 

  • स्किन को हल्के से एक्सफोलिएट करता है।
  • एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है।
  • पोर्स को साफ करता है।

यह भी पढ़ें- सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये नेचुरल चीजें, स्किन हो जाएगी मक्खन जैसी सॉफ्ट

चावल का आटा

  • स्किन को ब्राइट और स्मूद बनाता है।
  • एक्‍सट्रा ऑयल को सोखता है।
  • धीरे-धीरे स्किन टेक्सचर को बेहतर करता है।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare: धूप से काला पड़ गया है चेहरा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी ग्लास स्किन जैसी चमक

इस फेस पैक से त्‍वचा पर ग्‍लो आता है। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो पहले पैच टेस्ट करें। अगर स्किन पर कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो एक्सपर्ट की सलाह लें। हर बार फ्रेश पैक बनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।