सुबह उठते ही चेहरे पर लगाएं ये नेचुरल चीजें, स्किन हो जाएगी मक्खन जैसी सॉफ्ट

हर किसी को अपनी स्किन ग्लोइंग और फ्रेश चाहिए होती है। इसलिए वो अक्सर स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं, जिसमें वो घर की चीजों से ज्यादा बाहर मिलने वाली चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं, ताकि स्किन पर ग्लो नजर आ सके। ऐसे में आप भी अगर बाजार के प्रोडक्ट को सबसे ज्यादा लगाती हैं, तो ऐसी गलती न करें। इसकी जगह पर आप घर की नेचुरल चीजों को लगाएं, ताकि ग्लो हमेशा बना रहे। आइए उन 3 चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे लगाने से आपका चेहरे निखर जाएगा।
खीरे का रस और शहद
अगर आपको चमकदार स्किन चाहिए, तो ऐसे में आप खीरे के रस को शहद के साथ मिक्स करके लगा सकती हैं, ताकि आपका चेहरा ग्लो करे।
- इसके लिए आपको एक खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकालना है।
- फिर इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
- इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसे 10 मिनट के लिए सूखने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
- इस तरह का नुस्खा आपकी स्किन को हेल्दी रखेगा। साथ ही चेहरा ग्लो करेगा।
कच्चा दूध और एलोवेरा जेल
आप चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल और कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरा फ्रेश और हाइड्रेट लगता है। इसका इस्तेमाल आप दिन में कई बार कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 1/3 कच्चा दूध लेना है।
- इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल को 1 चम्मच मिलाना है।
- इसके बाद कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अप्लाई करना है।
- आप इसे डार्क सर्कल भी लगा सकती हैं।
- फिर चेहरे को पानी से क्लीन करना है।
- इस तरह से आपका चेहरा ग्लो करेगा। साथ ही पूरे दिन स्किन फ्रेश नजर आएगी।
- इसे आप बनाकर स्टोर न करें फ्रेश बनाकर ही चेहरे पर अप्लाई करें।
यह भी पढ़ें- विंटर स्किन प्रोब्लम्स को दूर करने के लिए इन चार तरीकों से करें दूध का इस्तेमाल
इन चीजों का इस्तेमाल आप चेहरे पर करके स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर अलग सा निखार नजर आएगा। बस आपको किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना होगा, ताकि आपकी स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न आए और चेहरा ग्लो करे।
यह भी पढ़ें- महंगी क्रीम लगाना छोड़ देंगी आप, ये स्क्रब पाउडर देगा Glass Skin
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय भी जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।