गर्मी में सिर्फ 10 मिनट में पाएं इंस्टेंट ग्लो, घर पर बनाएं Rose Water Face Mask

गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा असर आपकी त्वचा पर होता है। त्वचा की देखभाल की बात करें तो आपको इस मौसम में ज्यादा स्किन केयर की जरूरत होती है। इस मौसम में गुलाब जल एक ऐसी सामग्री है जो त्वचा को खूबसूरत बनाने में मदद कर सकती है। यह पूरी तरह से प्राकृतिक होती है और उसका चेहरे पर कोई नकारात्मक प्रभाव भी नहीं होता है। चाहे आपकी त्वचा ऑयली हो, ड्राई हो या सेंसटिव हो आप गुलाब जल का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। अपने घर में मौजूद कुछ चीजों से गुलाब जल का फेस मास्क तैयार कर सकती हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। आइए जानें कुछ DIY फेस मास्क जो गुलाब जल से तैयार होते हैं और इनके इस्तेमाल से आपकी स्किन भी ग्लोइंग नजर आती है।
गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आपको गर्मी के मौसम में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। गर्मी में स्किन से ज्यादा ऑयल सिक्रीट होता है जिसकी वजह से एक्ने या पिंपल होने लगते हैं। आपकी स्किन का ग्लो बनाए रखने के लिए गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक कारगर हो सकता है।
आवश्यक सामग्री
- गुलाब जल- 2 चम्मच
- मुल्तानी मिट्ट- 2 बड़े चम्मच
- पानी-आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें- नींबू का रस और गुलाब जल से ऐसे बनाएं खास टोनर, सर्दियों में स्किन को करेगा मॉइश्चराइज
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल करने की विधि
- दोनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इसे कम से कम 5 मिनट के लिए ढककर रखें।
- फेस मास्क को पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और इसे गर्दन तक लगाएं।
- 10 मिनट तक मास्क लगाए रखें और चेहरे में इसे सूखने दें।
- 10 मिनट बाद चेहरे को अच्छी तरह से धोएं और अच्छी तरह से मास्क को चेहरे से धो लें।
- ध्यान रखें कि इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें।
गुलाब जल और एलोवेरा जेल फेस मास्क
अगर आपकी स्किन सेंसटिव है तो आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल करें। इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी सामग्रियां नेचुरल हैं और इनका स्किन पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

आवश्यक सामग्री
- गुलाब जल-1 चम्मच
- ताजा एलोवेरा जेल-1 बड़ा चम्मच
फेस मास्क बनाने और इस्तेमाल की विधि
- एलोवेरा जेल और गुलाब जल को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- इस फेस मास्क को चेहरे पर 10 मिनट तक लगा रहने दें।
- चेहरे को 10 मिनट बाद पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- इस फेस मास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम एक बार करें, इससे आपको स्किन ग्लोइंग नजर आएगी।
Disclaimer: सभी की त्वचा अलग तरह की होती है और किसी भी सामग्री का आपकी स्किन पर अलग प्रभाव हो सकता हो, इसलिए यहां बताई किसी भी चीज का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आप पैच टेस्ट जरूर करें या एक्सपर्ट से सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।