Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

Keratin ट्रीटमेंट नहीं, ये स्‍ट्रेटनिंग पैक देगा पार्लर जैसे स्ट्रेट और सॉफ्ट बाल

अगर आप केमिकल वाले ट्रीटमेंट से बचकर बालों को नेचुरली स्ट्रेट, सॉफ्ट और शाइनी बनाना चाहती हैं, तो यह DIY हेयर स्ट्रेंथनिंग पैक आपके लिए बेस्‍ट हो सकता है। आइए बालों को जड़ों से पोषण देकर मजबूत और हेल्दी बनाने वाले इस हेयर पैक को बनाने का आसान तरीका और फायदों के बारे में जानें।   
Updated:- 2026-05-15, 18:04 IST
Keratin treatment at home

पार्लर का महंगा केराटिन ट्रीटमेंट बालों को तुरंत स्ट्रेट और स्‍मूथ बना देता है, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि इसमें मौजूद केमिकल्‍स लंबे समय में बालों को कमजोर कर सकते हैं। मैं यह बात यूं ही नहीं कह रही हूं, बल्कि इसलिए बता रही हूं क्‍योंकि मेरी बेटी ने जब यह ट्रीटमेंट लिया तब कुछ ही दिनों बाद उसके बाल सफेद होने लगे थे। इतना ही नहीं, बल्कि उसके बाल अब पहले की तरह फ्रिजी हो गए हैं।

इसी वजह से अब वह अपने बालों को मजबूत, सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए एक्‍सपर्ट का बताया स्‍ट्रेटनिंग पैक इस्‍तेमाल करती है। यह पैक नेचुरल चीजों से बना है और यह बालों को ऊपर से ही नहीं बल्कि जड़ों से पोषण देता है। इसके बारे में हमें मुंबई की Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने बताया है। आइए इसे बनाने के तरीके और फायदों के बारे में आर्टिकल के माध्‍यम से विस्‍तार में जानते हैं।

diy strengthening pack for soft smooth

हेयर स्‍ट्रेटनिंग पैक की सामग्री

  • आंवला पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
  • मेथी पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
  • गुड़हल के पत्तों का पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
  • दही- 1-2 बड़ा चम्‍मच
  • नारियल तेल- 1 चम्‍मच (ड्राई बालों के लिए)
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्‍मच (ज्‍यादा हाइड्रेशन और स्‍कैल्‍प सूदिंग के लिए)

हेयर स्‍ट्रेटनिंग पैक बनाने का तरीका

  • सभी चीजों को मिक्‍स करके स्‍मूथ पेस्‍ट बनाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट न ज्यादा पतला हो और न ही गाढ़ा, ताकि इसे आसानी से लगाया जा सके।
  • इस पेस्‍ट को स्‍कैल्‍प से लेकर बालों तक लगाएं।
  • इसे 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर माइल्‍ड शैंपू से बालों को धोएं।
  • इस स्‍ट्रेटनिंग पैक को हफ्ते में 1 या 2 बार लगाएं।

हमेशा बालों के लिए फ्रेश पैक ही बनाएं, ताकि सभी पोषक तत्वों का पूरा फायदा मिल सके।

diy strengthening pack for soft smooth hair

हेयर स्‍ट्रेटनिंग पैक में मौजूद चीजों के फायदे

यह बालों की जड़ों को पोषण देता है, हेयर फॉल को कम करता है, बाल सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बनते हैं, स्कैल्प हेल्दी और हाइड्रेट रहता है और बालों का नेचुरल स्ट्रेट करता है।

  • इसमें मौजूद आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, हेयर फॉल को कम करता है, बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है।
  • मेथी में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड होता है, जो बालों को टूटने से बचाता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है और डैंड्रफ को कम करता है।
  • गुड़हल बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है। यह बालों को सॉफ्ट और स्मूद बनाता है, साथ ही बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाता है।
  • एलोवेरा जेल स्कैल्प को सूदिंग और हाइड्रेशन देता है। यह खुजली, जलन और डैंड्रफ को कम कर सकता है और बालों को हेल्दी बनाता है।
  • दही स्कैल्प को ठंडक देता है और डीप कंडीशनिंग करता है। यह ड्राई और फ्रिजी बालों को मुलायम और मैनेजेबल बनाता है।
  • नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है, जिससे बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं। यह बालों की ड्राईनेस को कम करता है।

यह भी पढ़ें- पार्लर का महंगा Keratin ट्रीटमेंट भूल जाएं, घर पर 10 रुपये में झाडू जैसे बाल सिल्‍की बनाएं

यह भी पढ़ें- Hair Mask: फ्रिजी बालों के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना हेयर मास्क, जानें कैसे करें जल्दी तैयार

अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली स्‍ट्रेट करना चाहती हैं, तो यह हेयर स्‍ट्रेटनिंग पैक आपके लिए परफेक्ट सॉल्यूशन है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

FAQ
नेचुरल हेयर स्ट्रेटनिंग पैक कैसे मदद करता है?
यह पैक बालों को जड़ों से पोषण देकर सॉफ्ट, स्मूद और मैनेजेबल बनाता है, जिससे नेचुरल स्ट्रेट लुक मिलता है।
इस हेयर स्ट्रेटनिंग पैक में कौन-कौन सी चीजें होती है?
आंवला पाउडर, मेथी पाउडर, गुड़हल पाउडर, दही, नारियल तेल और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है।
क्या इस पैक से सफेद बालों पर भी असर पड़ता है?
आंवला में मौजूद विटामिन C बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने में मदद करता है, लेकिन यह पूरी तरह सफेद बालों को काला नहीं करता।
क्या स्‍ट्रेटनिंग पैक से बालों का झड़ना कम होता है?
इस पेक में मौजूद आंवला और मेथी जैसे इंग्रीडिएंट्स जड़ों को मजबूत करते हैं, जिससे हेयर फॉल धीरे-धीरे कम हो सकता है।
गुड़हल बालों के लिए क्यों अच्छा है?
गुड़हल नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करता है, जिससे बाल सॉफ्ट, स्मूद और शाइनी बनते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।