Hairfall Control: गुच्छों में झड़ते बालों पर लग जाएगा ब्रेक, मेथी दाने के साथ मिलाकर लगाएं यह 1 चीज

Hairfall Control Tips: लंबे और घने बाल हम सभी को पसंद होते हैं। इसलिए हम अक्सर बालों की सही केयर करने के बारे में सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी चाहते हैं कि बालों की लंबाई और ग्रोथ अच्छी हो सके, लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। महीने में एक बार बालों को पोषण देने से कुछ नहीं होता है। बालों का झड़ना कम करना है, तो इसके लिए आप मेथी दाने के साथ प्याज के रस को लगाएं, जिसे लगाने से आपके बालों का झड़ना कम हो सके। आइए इस नुस्खे के बारे में आपको बताते हैं।
बालों को झड़ने के लिए हेयर मास्क बनाने की सामग्री
- प्याज का रस- 2 चम्मच
- मेथी दाना पेस्ट- 2 चम्मच
बालों को झड़ने से रोकने के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं?
- इसके लिए आपको एक रात पहले मेथी दाने को भिगोकर रखना है।
- फिर अगली सुबह उठकर इसका पेस्ट तैयार करना है।
- इसके बाद आपको 2 बड़ी प्याज लेनी है और इसका रस निकालना है।
- इससे निकले हुए रस को आपको मेथी दाने के पेस्ट में मिक्स करना है।
- फिर आपको इस पेस्ट को स्कैल्प में अप्लाई करना है।
- इसे 20 से 30 मिनट बालों में लगाएं।
- फिर शैंपू से बालों को साफ कर लें।
- इसे आप हफ्ते में 2 बार बालों में अप्लाई करें, जिससे आपके बालों का गुच्छे में गिरना कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: बालों को लंबा बनाने का राज! बांधकर या खुले हेयर रखने से मिलेगा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके स्कैल्प में दाने या फंगल इंफेक्शन है, तो ऐसे में आप प्याज के रस का इस्तेमाल न करें।
- आप नारियल तेल और मेथी दाने का इस्तेमाल भी बालों की ग्रोथ के लिए कर सकती हैं।
- अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं, तो ऐसे में आपको प्याज के रस को कम मात्रा में इस्तेमाल करना है।
- बालों में किसी भी नई चीज को अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि आप पैच टेस्ट करें।
इस तरह से आप बालों के टूटने की समस्या को कम कर सकती हैं। आप इन सभी चीजों को सही मात्रा में बालों में लगाएं, ताकि आपके बाल स्कैल्प से मजबूत हो सके, लेकिन किसी भी नई चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की समस्या न हो।
यह भी पढ़ें- बालों की ग्रोथ में रुकावट पैदा कर सकती हैं आपकी ये गलतियां, आज ही करें बदलाव
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।