Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

पार्लर का महंगा Keratin ट्रीटमेंट भूल जाएं, घर पर 10 रुपये में झाडू जैसे बाल सिल्‍की बनाएं

क्‍या आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं, लेकिन आप पार्लर महंगा केराटिन ट्रीटमेंट नहीं लेना चाहती हैं? ऐसे में एलोवेरा, चावल, दूध और नारियल तेल से बना यह नेचुरल केराटिन हेयर मास्क फ्रिजी बालों को स्मूद, सिल्की और शाइनी बनाता है। जानें बनाने और लगाने का आसान तरीका।
Updated:- 2026-04-07, 21:22 IST
image

क्‍या आप फ्रिजी बालों से परेशान हैं और महंगे हेयर स्पा और केमिकल वाले केराटिन ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च करके थक चुकी हैं? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आप घर पर ही नेचुरल Keratin Hair Mask बना सकती हैं। यह मास्‍क आपके रूखे, बेजान और झाड़ू जैसे बालों को सिल्‍की और शाइनी बना सकता है। इस मास्‍क के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।

अगर आप पार्लर वाला महंगा केराटिन ट्रीटमेंट घर पर करना चाहती हैं, तो इस पावर-पैक मास्‍क को घर पर बनाएं। इस मास्क को सिर्फ एलोवेरा जेल, चावल, दूध और नारियल के तेल से तैयार किया जा सकता है। यह एक ऐसा नेचुरल उपाय है, जो बालों को अंदर से पोषण देता है और डैमेज बालों को रिपेयर करता है।

केराटिन मास्‍क के लिए सामग्री

  • एलोवेरा- 3 चम्मच  
  • उबले चावल- 1 कटोरी
  • दूध- 2 चम्‍मच
  • नारियल का तेल- 1 चम्‍मच

keratin treatment for frizz free smooth hair

मास्क बनाने और लगाने का तरीका

  • एलोवेरा का पल्‍प निकाल लें।
  • इसे एक मिक्‍सर जार में डालें।
  • इसमें उबले चावल, दूध और नारियल का तेल मिलाएं।
  • इसे अच्‍छी तरह ब्‍लेंड करके स्‍मूथ पेस्‍ट बनाएं।
  • इस मास्क को जड़ों से लेकर बालों के सिरों तक अच्छी तरह लगाएं।
  • इसे एक घंटे तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।
  • अच्‍छे रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक बार जरूर इस्तेमाल करें।

यह जादुई मास्क कैसे काम करता है?

चावल

चावल में अमीनो एसिड होता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है, झड़ना कम करता है और बालों के टेक्सचर को सुधारता है। यह एक ऐसा कार्बोहाइड्रेट है, जो डैमेज बालों को अंदर से रिपेयर करता है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड्स बालों की इलास्टिसिटी बढ़ाते हैं, जिससे बाल बीच से नहीं टूटते। यह बालों के क्यूटिकल्स को स्मूथ करता है, जिससे बाल उलझते नहीं हैं।

keratin treatment for frizz free hair

एलोवेरा जेल

यह ड्राई बालों को हाइड्रेट करता है, स्‍कैल्‍प को ठंडक देता है और फ्रिजी बालों को नेचुरल शाइन देता है। इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्कैल्प का पीएच लेवल बैलेंस रहता है, जिससे खुजली कम होती है।

दूध

दूध प्रोटीन का नेचुरल स्रोत है, जो डैमेज बालों को रिपेयर करता है और सॉफ्ट बनाता है। इसमें दो तरह के प्रोटीन केसीन और व्हे होते हैं। ये प्रोटीन बालों के डैमेज स्ट्रैंड्स को भरने का काम करते हैं। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प को हल्का सा एक्सफोलिएट भी करता है, जिससे बाल पहले से ज्यादा सॉफ्ट होते हैं।

यह भी पढ़ें- फ्रिजी बालों को मुलायम बनाने के लिए लगाएं यह होममेड पैक

नारियल तेल

नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड बालों की गहराई तक जाकर प्रोटीन लॉस को रोकता है और ड्राईनेस से बचाता है। यह बालों के नेचुरल प्रोटीन को रोकता है, जो अक्सर शैंपू या धूप की वजह से खत्म हो जाता है। यह एक सुरक्षा कवच बनाता है, जो आपके बालों को फ्रिजी होने से बचाता है।

keratin treatment for smooth hair

इस मास्क के फायदे

  • बालों की फ्रिजीनेस को दूर करता है।
  • बालों को स्मूथ, सॉफ्ट और मैनेज करने में आसान बनाता है।
  • डैमेज और केमिकल ट्रीटेड बालों को रिपेयर करता है।
  • बालों को मजबूती देता है और झड़ना कम करता है।
  • बालों में ऐसी शाइन लाता है कि लोग देखते रह जाएं।

यह भी पढ़ें- Hair Mask: फ्रिजी बालों के लिए इस्तेमाल करें घर पर बना हेयर मास्क, जानें कैसे करें जल्दी तैयार

इस नेचुरल Keratin Hair Mask का इस्‍तेमाल करके आप भी रूखे और बेजान बालों को अलविदा कहें और कुदरती तौर पर सीधे, सिल्की और हेल्दी बालों का स्वागत करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

FAQ
क्या इसे कलर या केमिकल ट्रीटेड बालों पर लगा सकते हैं?
यह मास्क केमिकल डैमेज को रिपेयर करने में मदद करता है और बालों को पोषण देता है।
फ्रिजी बालों के लिए केराटिन मास्क कितना फायदेमंद है?
यह नेचुरल मास्क बालों की फ्रिजीनेस को कम करता है, बालों को स्मूद और सॉफ्ट बनाता है। साथ ही यह डैमेज बालों को रिपेयर करने में मदद करता है और बालों में नेचुरल शाइन भी लाता है।
क्या यह पार्लर वाले केराटिन ट्रीटमेंट जैसा असर देता है?
यह पूरी तरह नेचुरल है, इसलिए इसमें कोई केमिकल स्मूदनिंग नहीं होती, लेकिन यह बालों को नेचुरली हेल्दी, सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाता है।
क्या इससे बाल स्ट्रेट भी हो जाएंगे?
यह मास्क बालों को स्मूद और मैनेजेबल बनाता है, जिससे वे थोड़े स्ट्रेट दिख सकते हैं, लेकिन यह स्थायी स्ट्रेटनिंग नहीं करता।
क्या इसमें और कुछ मिलाया जा सकता है?
आप चाहें तो इसमें विटामिन E कैप्सूल या दही भी मिला सकती हैं, इससे इसका असर और बढ़ जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।