DIY Face Scrub: इस गर्मी स्ट्रॉबेरी से रखें अपनी त्वचा का ध्यान, ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे बनाएं 2 तरह के फेस स्क्रब

Face Scrub: गर्मियों में सिर्फ तेज धूप का असर हमारे शरीर पर ही नहीं होता है। इसकी वजह से हमारे चेहरे की त्वचा भी खराब और डल होने लगती है, जिसकी वजह से हमें पार्लर जाकर अलग-अलग ट्रीटमेंट को कराना पड़ता है। इसका खर्चा काफी ज्यादा आता है। ऐसे में आप घर पर ही अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फेस स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। स्ट्रॉबेरी सबसे बेस्ट है, जिसका इस्तेमाल आप स्किन पर कर सकती हैं। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसे बनाने के 2 तरीके शेयर किए हैं।
स्ट्रॉबेरी के त्वचा पर क्या होते हैं फायदे?
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं, कील-मुंहासों को रोकते हैं और रंगत को निखारते हैं। इसलिए आप भी इसका फेस स्क्रब बनाकर इसे तैयार कर सकती हैं और चेहरे पर अप्लाई करती हैं, ताकि आपकी स्किन क्लीन नजर आए।

स्ट्रॉबेरी और ओट्स फेस स्क्रब
गर्मियों में ऑयली स्किन वालों को चिपचिपाहट और मुंहासों की समस्या सबसे ज्यादा होती है। स्ट्रॉबेरी पोर्स को साफ करती है और ओट्स एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने का काम करता है।

- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में 2 से 3 स्ट्रॉबेरी को लेना है।
- इसे चम्मच की मदद से अच्छे से मैश कर लेना है।
- फिर इसमें पिसा हुआ ओट्स का पाउडर 1 चम्मच मिक्स करना है।
- इसमें आप चाहें तो थोड़ा सा शहद ऐड कर सकती हैं।
- फिर इन सभी चीजों को मिक्स करें।
- इसके बाद चेहरे पर अप्लाई करें। सर्कुलर मोशन में 2-3 मिनट तक चेहरे की मसाज करें।
- इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- बार-बार हो जाते हैं एक्ने? शीशे सी चमकती त्वचा के लिए एक्सपर्ट का बताया स्किन केयर रूटीन करें फॉलो
स्ट्रॉबेरी और चावल के आटे का स्क्रब
अगर तेज धूप के कारण आपकी त्वचा रूखी, बेजान और टैन हो गई है, तो चावल के आटे और स्ट्रॉबेरी का यह कॉम्बिनेशन त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ हाइड्रेट भी रखेगा।

- इसके लिए आपको मैश की हुई स्ट्रॉबेरी में चावल का आटा और कच्चा दूध मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 3 से 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि त्वचा को पोषण मिल सके।
- इसके बाद उंगलियों को हल्का सा गीला करके स्क्रब करें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन साफ हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- चेहरे की डलनेस को दूर करने के लिए इन टिप्स को अपने स्किन केयर रूटीन में करें शामिल
इस गर्मी में इन आसान होममेड स्ट्रॉबेरी स्क्रब को अपनी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं और घर बैठे पाएं एकदम फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन, लेकिन अगर आपको किसी तरह की कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो इसक लिए आप एक्सपर्ट की राय भी ले सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।