Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:47 AM IST

चेहरे की डलनेस को दूर करने के लिए इन टिप्स को अपने स्किन केयर रूटीन में करें शामिल

इस आर्टिकल में बताई गई टिप्स को फॉलो करके आप अपने चेहरे की डलनेस को दूर कर सकती हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार साबित होंगी।
Updated:- 2025-06-23, 08:11 IST
skin care tips

चेहरे पर डलनेस आने का कारण त्वचा की नेचुरल चमक खो जाना है. यह सूरज की हानिकारक किरणें, प्रदूषण, धूल-मिट्टी और गलत स्किन केयर की वजह से भी हो सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना जरुरी है, ताकि स्किन को पोषण मिल सके और बेजान त्वचा फिर से ग्लो करें। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करने से चेहरे की डलनेस की समस्या कम हो सकती है और आपके चेहरे पर चमक भी आएगी।

चेहरे की डलनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

हम आपको चेहरे की डलनेस को दूर करने और उसे हेल्दी व चमकदार बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं. इन्हें आप अपने स्किन केयर रूटीन में जरुर शामिल करें ताकि यह समस्या कम हो सकें।

यह भी पढ़ें:  स्किन की टाइटनेस को कायम रखेगा ये घरेलू उपाय, बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी जवान

विटामिन-सी सीरम का करें इस्तेमाल

चेहरे की डलनेस दूर करने के लिए आप विटामिन-सी सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते हैं जो त्वचा को चमकदार बनाने का काम करते हैं। इसे आप सुबह क्लींजिंग के बाद इस्तेंमल कर सकती हैं।

tips and ideas to remember before face serum

मॉइस्चराइजर करें अप्लाई

डलनेस की समस्या को कम करने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना बेहद ही जरुरी है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने का काम करता है और उसे कोमल बनता है। आप त्वचा पर नियमित तौर पर मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, और सही मॉइस्चराइजर का चुनाव करने के लिए आप एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं। मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल आप दो बार करें।

नाइट केयर हैं जरुरी

आपकी स्किन ग्लो करे और डलनेस की समस्या कम हो, इसके लिए रात में त्वचा की देखभाल करना जरुरी है। रात को सोने से पहले आप चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें और नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें। नाइट क्रीम आपके त्वचा की रगंत सुधारने और चेहरे पर ग्लो लाने का काम करेगी।

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

Sunscreen apply using tips

त्वचा को डल होने का एक बड़ा कारण सूरज की हानिकारक यूवी किरणें हो सकती हैं। ऐसे में त्वचा की केयर करना जरुरी है। धूप से स्किन को बचाने के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। सनस्क्रीन का इस्तेमाल आप घर के अंदर या बाहर जाने के दौरान अप्लाई करें। इसे आप हर 4 घंटे के बाद दोबारा अप्लाई करें।

इन टिप्स को अपनाकर आप चेहरे की खोई हुई चमक वापस पा सकती हैं और उसे फ्रेश व चमकदार बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: चेहरे से निकलने लगी है स्किन, तो आज से अपनाएं ये रेमेडीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।