DIY:पपीते से बने इस होममेड हेयर मास्क से बढ़ाएं ड्राई बालों की खूबसूरती

लंबे, घने, मुलायम बाल हर कोई चाहता है। लेकिन आजकल का बदलता मौसम, धूप और प्रदूषण से बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, ऐसे में बालों में चमक लाने के लिए आप कुछ घरेलू उत्पादों से अपने बालों की चमक बरकरार रख सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि बालों में चमक लाने के लिए आप पापीती का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर नहीं तो हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं पपीते से बालों की चमक बढ़ाने के तरीकों के बारे में।
पपीते को फल के रूप में आप सभी ने खाया होगा , कभी कच्चे पपीते की चाट का मज़ा भी उठाया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं पपीते का इस्तेमाल सौंदर्य सामग्रियों के रूप में भी किया जाता है। जी हां त्वचा में कसाव लाने से लेकर बालों की शाइन बढ़ाने तक पपीते को एक मुख्य सौंदर्य सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे तैयार होममेड हेयर मास्क से आप ड्राई और बेजान बालों में भी चमक ला सकती हैं। आइये जानें पपीते के फायदों और इससे हेयर मास्क बनाने के तरीकों के बारे में।
पपीते के बालों के लिए फायदे

पपीते का इस्तेमाल बालों में वॉल्यूम जोड़ता है , बालों का झड़ना रोककर बालों को पतला होने से रोकता है। बालों में प्राकृतिक चमक बनाए रखने के लिए पपीते का इस्तेमाल सबसे अच्छा उपाय है। पपीता एक प्राकृतिक हेयर कंडीशनर के रूप में काम करता है जो बालों की कंडीशनिंग करके बालों की खूबसूरती बढ़ाता है। इसमें कुछ घरेलू सामग्रियां मिलाकर तैयार हेयर मास्क बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के साथ दोमुंहें बालों की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: अखरोट से बने इस होममेड हेयर मास्क से पाएं डैंड्रफ से छुटकारा
पपीता, बेसन और दही का हेयर मास्क

दही में आवश्यक प्रोटीन तत्व मौजूद होते हैं जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ पपीता और बेसन मिलाने से बालों में प्राकृतिक चमक बढ़ती है।
आवश्यक सामग्री
- कटा हुआ पपीता -1 कप
- बेसन -3 चम्मच
- दही -2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले पपीते को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- पपीते के पेस्ट में दही और बेसन मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।
- हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर दो बराबर भागों में विभाजित करें।
- हेयर मास्क से अपने स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें।
- हेयर मास्क को लगभग आधे घंटे तक बालों में रहने दें।
- सिर को शावर कैप से ढक लें।
- 30 मिनट के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- इस हेयर मास्क को 15 दिनों में एक बार दोहराएं।
- ड्राई बालों में चमक आ जाएगी।
पपीता और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

जैतून का तेल बालों को पोषण प्रदान करने में मदद करता है। यह स्वस्थ बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है। मजबूत और चमकदार बालों के लिए घर पर बना हेयर मास्क बनाने के लिए आप इसे पपीते के साथ मिला सकते हैं।
आवश्यक सामग्री
- पपीते का पल्प -4 चम्मच
- जैतून का तेल-2 चम्मच
बनाने का तरीका
- पपीते के पल्प को एक बाउल में डालें और उसमें ऑलिव ऑयल मिलाएं।
- इन दोनों सामग्रियों का पेस्ट तैयार करें और आपका हेयर मास्क तैयार है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: उबले हुए आलू के इस होममेड फेस पैक से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन
इस्तेमाल का तरीका

- अपने बालों और स्कैल्प पर हेयर मास्क से मसाज करें।
- हेयर मास्क को लगभग एक घंटे तक बालों में लगा रहने दें।
- अपने बालों को शावर कैप से ढक लें।
- एक घंटे के बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- सप्ताह में कम से कम एक बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।
- इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों की चमक बढ़ जाएगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।