Hair Care Tips: झड़ते बालों के लिए अमृत हैं ये 6 चीजें, इन्हें 1 बार आजमाकर तो देखो

अक्सर आप अपने पतले बालों को देखकर सोचती होंगी, काश मेरे भी बाल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह लंबे और खूबसूरत होते। क्योंकि हर महिला की ये इच्छा होती है कि उसके बाल काले-घने और खूबसूरत हो। लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल में महिलाएं गलत खान-पान की वजह से अपने बालों की खूबसूरती खो देती है, साथ ही बढ़ते प्रदूषण के कारण बाल पतले भी हो जाते है।
जी हां आजकल की महिलाएं बाल पतले हो जाने की समस्या से परेशान रहती हैं। लेकिन वह यह नहीं जानती हैं कि जिस तरह हेल्दी रहने के लिए बॉडी को सही पोषण मिलना जरुरी है, उसी तरह बालों को भी सही पोषण मिलना बेहद जरुरी है। इसके लिए आप वहीं केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की सोच रही है तो अब उसकी जरूरत नहीं है, क्योंकि आज आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अबरार मुल्तानी आपके लिए ऐसे सुपरफूड्स लेकर आए हैं जिसे ट्राई करने के बाद आप खुद बालों में एक अलग चमक और वॉल्यूम महसूस करेंगी।
इसे जरूर पढ़ें: These 6 Superfoods Are Best To Avoid Hair Fall Quickly
एक्सपर्ट अबरार मुल्तानी के अनुसार, ''अक़्सर महिलाएं खासकर युवा लड़कियां यह सोचती हैं कि केवल ऑयल या शैंपू से ही बालों को झड़ने से बचाया जा सकता है या उनकी ग्रोथ हो सकती है। इसलिए वह बालों के लिए तरह-तरह के शैंपू और ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। जबकि यह बिल्कुल गलत है, विज्ञापनों ने उन्हें यह सब गलत या अधूरी जानकारी दी है। बाल हमारी बॉडी का हिस्सा है और बॉडी की शक्ति और पोषण पर ही इनकी भी ग्रोथ डिपेंड है। बालों के झड़ने की कई वजह है, जिसमें खास है थाइरायड की समस्या, खून की कमी, लिवर की समस्या, कैल्शियम की कमी आदि।''
आंवले का चमत्कार
आंवले औषधीय गुणों से भरपूर होता है और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करता है। इसे बालों के विकास के लिए चमत्कार माना जाता है। जी हां आंवले में मौजूद विटामिन सी और ई इसे बालों का एक बेहतरीन टॉनिक बनाते हैं। अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आज से ही आंवला लेना शुरू कर दें। आंवले को खाया जा सकता है या कच्चा या जूस के रूप में भी लिया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में है रुसी तो लगाएं ये तेल, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे बाल झड़ना बंद
जटा, अमरबेल और जटामांसी
ये तीनों चीजें जादू की तरह काम करती हैं। आप इन तीन प्राकृतिक चमत्कारों का सेवन करके अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं। अपने बालों के झड़ने का फॉर्मूला कैसे तैयार करें? बालों के समान दिखने वाली 3 हर्ब्स बरगद की जटा, अमरबेल और जटामांसी का पाउडर 1-1 चम्मच सुबह शाम दूध से लेने से बालों की ग्रोथ बहुत तेज हो जाती है।
प्रोटीन से भरपूर अंडे
अंडे में पाया जाने वाला कैल्शियम का हाई लेवल और मिनरल्स बालों को जल्दी से बड़ा और घना बना देते हैं। जी हां अंडे खाने से आपको बालों के झड़ने से लड़ने और बालों की गुणवत्ता बढ़ाने में हेल्प मिलेगी। आप हेल्दी बालों के लिए अपनी डाइट में अंडों को शामिल कर सकती हैं। अंडे प्रोटीन, विटामिन बी और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
प्याज भी है कमाल
प्याज बालों की हेल्थ के लिए आश्चर्यजनक रूप से फायदेमंद होता है। प्याज़ में मौजूद फॉस्फेट, कैल्शियम और अन्य फायटोन्यूट्रिएंट्स इसे बालों के लिए बेहद मुफीद बनाता है। कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन के अलावा, आहार फाइबर और फोलिक एसिड का भी अच्छा स्रोत है। आप अपनी डेली डाइट में प्याज को आसानी से शामिल कर सकती हैं। बालों के झड़ने से संबंधित आश्चर्यजनक फायदों का लाभ उठाने के लिए अपने सलाद में प्याज शामिल करें।
इसे जरूर पढ़ें: बालों में नई चमक और volume लाएं ये घरेलू नुस्खे
चुकंदर है सुपरफूड
अगर आपकी बॉडी में हीमोग्लोबिन कम हैं? तो अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करें। यह सुपरफूड विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और पोटैशियम से भरा होता है। पोटेशियम की कमी को अक्सर बालों के झड़ने से जोड़ा जाता है। इसलिए चुकंदर खाने से आपको बालों के झड़ने के नेगेटिव असर को दूर करने में मदद मिलेगी। आप स्वस्थ बालों के लिए चुकंदर के रस का भी सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा चुकंदर में मौजूद आयरन का हाई लेवल ब्लड की कमी के कारण रुकी बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है।
भृंगराज का पाउडर
भृंगराज का पाउडर बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट आयुर्वेद की हर्ब है। जी हां यह नेचुरल पौधा झड़ते बालों के लिए एक वरदान है। साथ ही इसके सेवन से लिवर भी ठीक रहता है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए आधा चम्मच इसका पाउडर सुबह शाम पानी के साथ लें।
अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं तो आज ही अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।