DIY: अखरोट से बने इस होममेड हेयर मास्क से पाएं डैंड्रफ से छुटकारा

अखरोट में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो न सिर्फ हमारी सेहत के लिए बल्कि, हमारी त्वचा और बालों के लिए भी लाभदायक होते हैं। ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट को डाइट में शामिल करना जितना लाभदायक है उससे कहीं ज्यादा फायदेमंद हैं इससे तैयार हेयर मास्क का बालों की कई समस्याओं से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करना।
अखरोट में कुछ घरेलू उत्पाद मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जाता है जो बालों की कई समस्याओं जैसे बाल झड़ने की समस्या और डैंड्रफ जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। आइए जानें किस तरह से अखरोट का इस्तेमाल बालों को खूबसूरती प्रदान कर सकता है।
अखरोट के बालों के लिए फायदे

अखरोट सेलेनियम में समृद्ध होता है। आमतौर पर सेलेनियम की कमी की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होती है। अखरोट का सेवन सेलेनियम की कमी को पूरा करके बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा दिलाता है।अखरोट में पाए जाने वाले बायोटिन की उपस्थिति भी बालों के झड़ने को रोकने में मदद करती है। बालों की समस्याओं से निजात पाने के लिए रोज अखरोट का सेवन करें या फिर इसके तेल से बालों की मसाज करें। यही नहीं अखरोट के हेयर मास्क से भी बालों की खूबसूरती कायम रखी जा सकती है। अखरोट ओमेगा -3, ओमेगा -6 और ओमेगा -9 फैटी एसिड और पोटेशियम से भरपूर होने के कारण बालों को जड़ों से टिप तक मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा -2 फैटी एसिड बालों को पोषण देता है और मजबूती में सुधार करता है।
कैसे करें इस्तेमाल

अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करने के अलावा इसके तेल से बालों की मालिश करें। इसके तेल से मालिश करने से रूसी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। स्कैल्प की ड्राई स्किन की वजह से बालों में रूसी की समस्या होती है। अखरोट का तेल बालों को पोषण और मजबूती प्रदान करने के साथ बालों का झड़ना कम करता है। इसके अलावा अखरोट से तैयार है मास्क से भी बालों की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। जब अखरोट का उपयोग बालों की देखभाल के लिए किया जाता है, तो यह आपकी स्कैल्प से स्थायी रूप से रूसी को पूरी तरह से हटा देता है।
अखरोट का हेयर मास्क

आवश्यक सामग्री
- अखरोट -10 -12
- दही - 1 कप
- नींबू का रस -1 चम्मच
- गुलाब जल -1 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें: DIY: मक्खन से बने इन होममेड हेयर मास्क से पाएं शाइनी और मजबूत बाल
बनाने का तरीका
- अखरोट का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- अखरोट को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार करें।
- एक बाउल में दही डालें और अच्छी तरह से फेंट लें , दही में अखरोट का पेस्ट, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं।
- सारी सामग्रियों को आपस में मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
- हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका
- बालों पर इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से पहले सुनिश्चित करें कि बालों में तेल न लगा हो।
- बालों को अच्छी तरह से शैम्पू करके सूखा लें।
- बालों को बराबर भागों में विभाजित कर लें और अच्छी तरह से सुलझा लें।
- हेयर मास्क को बालों और बालों की जड़ों में अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- सुनिश्चित करें कि मास्क अच्छी तरह से बालों और स्कैल्प में लग जाए।
- बालों की शॉवर कैप से ढक लें।
- 30 मिनट तक ये मास्क बालों में लगाए रखें।
- 30 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह से पानी से धो लें।
- बाल धोते समय शैम्पू का इस्तेमाल न करें। बाल सूखने पर बालों में अखरोट के तेल से मसाज करें।
- बालों को अगले दिन ही शैम्पू से धोएं।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल बालों में हफ्ते में कम से कम एक बार करें।
- इसके इस्तेमाल से एक महीने में ही बालों से डैंड्रफ की समस्या कम होने लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें: रुसी और हेयरफॉल की वजह से होना पड़ता है शर्मिंदा तो इन नैचुरल चीजों से करें हेयर वॉश
हेयर मास्क के फायदे

- बालों से डैंड्रफ कम करता है।
- बालों में नमी कायम रखता है जिससे बाल ड्राई नहीं होते हैं।
- बालों का झड़ना कम करे।
- दोमुंहें बालों की समस्या से छुटकारा दिलाए।
- बालों को शाइनी बनाकर मजबूती प्रदान करे।
इस हेयर मास्क का और अखरोट के तेल का बालों में इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन बालों से सम्बंधित कोई अन्य समस्या होने पर इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
