Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:57 AM IST

DIY Hair Colour: सफेद बालों को मिलेगा गहरा काला रंग, मेहंदी से बनाएं यह हेयर पैक

आप भी सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए मेहंदी और इंडिगो पाउडर से बने DIY हेयर पैक को लगा सकती हैं। यह पैक बालों को गहरा काला रंग देने के साथ-साथ शाइनी भी बनाता है।
Updated:- 2026-08-22, 07:54 IST
how to dye white hair naturally at home

क्‍या आपके बाल भी धीरे-धीरे सफेद हो रहे हैं? अगर आप सफेद बालों को छिपाने के लिए बार-बार केमिकल वाली हेयर डाई का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहती हैं और बालों के लिए किसी नेचुरल कलर की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

कई महिलाएं बालों को नेचुरली कलर करने के लिए मेहंदी और इंडिगो पाउडर का इस्‍तेमाल करती हैं। मेहंदी बालों को ब्राउन कलर देने में मदद करती हैं और इंडिगो से बालों को डार्क ब्राउन और ब्‍लैक कलर मिल सकता है। आज हम आपको मेहंदी और इंडिगो पाउडर से तैयार होने वाला हेयर पैक बता रहे हैं, जिसे घर पर आसानी से बना सकती हैं। यह पैक सफेद बालों को कवर करने के साथ-साथ बालों को शाइनी भी बनाता है।

सफेद बालों को काला करने वाला हेयर पैक

अगर आप सफेद बालों को नेचुरल तरीके से गहरा काला टोन देना चाहती हैं, तो मेहंदी और इंडिगो से बना यह DIY हेयर कलर ट्राई कर सकती हैं। यह तरीका बालों पर नेचुरल डीप ब्लैक या डार्क टोन देने में मदद कर सकता है। हालांकि, लास्‍ट कलर बालों के मौजूदा कलर और टेक्सचर पर निर्भर करेगा।

diy hair colour

DIY हेयर कलर की सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच मेहंदी पाउडर
  • 3 बड़े चम्मच इंडिगो पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच आंवला पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कलौंजी
  • 1 बड़ा चम्मच ब्लैक टी
  • 1 1/2 कप पानी

DIY हेयर कलर कैसे तैयार करें?

बालों को गहरा काला कलर देने वाले इस पैक को बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको कुछ स्‍टेप्‍स को फॉलो करना होगा-

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी, ब्‍लैक टी और कलौंजी डालकर कुछ देर तक उबालें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को छान लें और हल्‍का गुनगुना होने तक ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब एक कांच, सिरेमिक या प्‍लास्टिक के बाउल में मेहंदी इंडिगो और आंवला पाउडर डालें।
  • इसमें धीरे-धीरे ब्‍लैक टी के पानी को मिलाते हुए अच्‍छी तरह मिक्‍स करें।
  • ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्‍यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- DIY Copper Hair Colour: पार्लर जैसा कॉपर हेयर कलर अब घर पर पाएं, ट्राई करें ये आसान DIY तरीका

DIY हेयर पैक लगाने का तरीका

इस पैक को लगाने के लिए बाल साफ और ड्राई होने चाहिए।

  • तैयार पेस्‍ट को बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक अच्‍छी तरह से लगाएं। इसके बाद बालों को शॉवर कैप से ढक लें और करीब 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • फिर बालों को पानी से अच्‍छी तरह से धोएं।
  • शुरुआत में कलर थोड़ा हल्‍का लग सकता है, लेकिन अगले 24-48 घंटों में शेड और डार्क हो सकता है।

mehndi for hair colour

DIY हेयर कलर में मौजूद चीजें कैसे मदद करती हैं?

इसमें बालों को नेचुरल ब्‍लैक कलर देने वाली सबसे अहम चीजें मेहंदी और इंडिगो पाउडर हैं-

  • मेहंदी पाउडर- इसमें लॉसोन नाम का नेचुरल कलर होता है, जो बालों पर चिपककर रेड, ब्राउन या कॉपर कलर देता है।
  • इंडिगो पाउडर- इसमें इंडिगोटिन नाम का नेचुरल कलर होता है। इसे मेहंदी के साथ इस्तेमाल करने से बालों में डार्क ब्राउन या काला रंग आता है।
  • आंवला पाउडर- इस पाउडर विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। हालांकि, यह सीधे तौर पर बालों को कलर करने में मदद नहीं करता है, लेकिन हेयर केयर में इस्‍तेमाल किया जाता है।
  • कलौंजी- इसमें थाइमोक्विनोन जैसे नेचुरल तत्‍व पाए जाते हैं। इसका इस्तेमाल बालों और स्कैल्प की देखभाल के लिए किया जाता है।
  • ब्लैक टी- इस चाय में टैनिन और पॉलीफेनॉल होते हैं, जो बालों को अस्थायी रूप से थोड़ा डार्क देते हैं।

hair colour for white hair

बालों का कलर हर किसी में अलग-अलग आता है। यह आपके हेयर केयर, सफेद बालों की मात्रा और बालों की कंडीशन पर निर्भर करेगा। अगर आपकी त्‍वचा सेंसिटिव है, तो इस्‍तेमाल से पहले पैच टेस्‍ट और स्‍ट्रैंड टेस्‍ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- सफेद बालों को छिपाने के लिए बनाएं DIY रूट टच-अप पाउडर

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Magnific & Shutterstock 

FAQ
क्या मेहंदी से सफेद बाल काले हो सकते हैं?
मेहंदी अकेले सफेद बालों को ब्राउन या कॉपर कलर देती है। डार्क ब्राउन या ब्‍लैक कलर पाने के लिए मेहंदी के साथ इंडिगो का इस्तेमाल किया जाता है।
क्या मेहंदी और इंडिगो पाउडर बालों के लिए सुरक्षित हैं?
शुद्ध मेहंदी और इंडिगो का इस्‍तेमाल हेयर कलरिंग के लिए किया जाता है, लेकिन किसी भी नए प्रोडक्‍ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है। 
क्या मेहंदी और इंडिगो से बाल हमेशा के लिए काले हो जाते हैं?
नहीं। यह बालों के नेचुरल कलर को नहीं बदलते। कलर धीरे-धीरे फीका पड़ सकता है और नए उगने वाले सफेद बालों पर दोबारा कलर करना पड़ता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।