Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:41 AM IST

DIY Copper Hair Colour: पार्लर जैसा कॉपर हेयर कलर अब घर पर पाएं, ट्राई करें ये आसान DIY तरीका

DIY Copper Hair Colour:  बालों को कलर कराने का ट्रेंड काफी वायरल है। ऐसे में आप घर पर भी होममेड कलर को बनाकर इसे ट्राई कर सकती हैं, ताकि बाल अच्छे लगें। बस आपको इसका सही तरीका जानना होगा।
Updated:- 2026-05-19, 11:20 IST
image

DIY Copper Hair Colour: इन दिनों हेयर कलरिंग का ट्रेंड काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लड़कियां ब्लैक से ज्यादा अलग-अलग तरह के कलर करना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप अपने ब्लैक या ब्राउन बालों से बोर हो गई हैं, तो ऐसे में आप कॉपर हेयर कलर (Copper Hair Colour)को ट्राई कर सकती हैं। यह वार्म स्किन टोन अच्छा लगता है। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इस कलर को घर पर बनाने का तरीका और इसे कैसे अप्लाई करना है। इसके बारे में बताया है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।

घर पर कॉपर हेयर कलर करने के लिए जरूरी सामग्री

  • ऑर्गेनिक हिना पाउडर- 2 चम्मच
  • गाजर का रस- आधा कप
  • सेब का सिरका- 1 चम्मच
  • आंवला पाउडर- 1 चम्मच
  • लोहे की कड़ाही
  • फॉइल पेपर
  • प्लास्टिक केप

4 - 2026-05-15T130728.536

घर पर कॉपर हेयर कलर को कैसे करें तैयार?

  • इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में हिना पाउडर को निकालना है।
  • इसमें आपको ताजा निकाला गया गाजर का जूस मिक्स करना है।
  • फिर इसमें आंवला पाउडर डालना है।
  • सेब का सिरका भी आप इसी समय मिक्स कर लें।
  • इसके बाद पानी डालकर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इस बात का ध्यान रखें कि इस मिक्सचर में किसी तरह की गांठ न पड़े।
  • इस पेस्ट को ढककर कम से कम 4 से 5 घंटे या रातभर के लिए छोड़ दें ताकि नेचुरल डाई अच्छी तरह एक्टिव हो जाएं।

3 - 2026-05-15T130723.137

यह भी पढ़ें- DIY Chocolate Brown Hair Colour: बिना केमिकल के घर पर बनाएं चॉकलेट ब्राउन हेयर कलर, बस किचन की इन चीजों का करें इस्तेमाल

बालों में किस तरह करें हेयर कलर को अप्लाई

  • कलर लगाने से पहले ध्यान रखें कि आपके बाल पूरी तरह साफ और सूखे होने चाहिए। बालों में तेल, कंडीशनर या कोई सीरम नहीं लगा होना चाहिए।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक ब्रश लेना है।
  • अपने हेयरलाइन को निकालना है।
  • इसके बाद इस कलर को अच्छे से अपने बालों में अप्लाई करना है।
  • आप चाहें तो इसे बालों के अलग-अलग पार्ट को भी कलर कर सकती हैं, ताकि सारे बालों में यह कलर न हो पाए।
  • इसके बाद उसी जगह पर फॉइल पेपर को लगाएं और 1 घंटे के लिए लगा रहने दें।
  • फिर नॉर्मल पानी से बालों को साफ करें।
  • इसमें आप बिना सल्फेट वाला शैंपू इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे बालों का रंग नहीं निकलेगा।
  • इस तरह से आप बालों में कॉपर हेयर कलर को करा सकती हैं।

2 - 2026-05-15T130724.640

यह भी पढ़ें- DIY Burgundy Hair Colour: बालों का बदलना है रंग, तो घर पर बनाएं बरगंडी हेयर कलर; जानें तरीका

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik/ Shutterstock

FAQ
बालों में कलर कराते समय किन बातों का रखें ध्यान?
बालों में कलर कराते समय आप टेक्सचर का ध्यान रखें।
बालों में कलर कराने के बाद किन बातों का रखें ध्यान?
बिना एक्सपर्ट के किसी भी चीज का इस्तेमाल बालों में न करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।