डेड और ड्राई स्किन से हैं परेशान, घर पर बनाएं यह 1 Face Scrub; जानें फायदे

Face Scrub: गर्मियों के मौसम में धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से हमारी त्वचा पर डेड स्किन होने लगती है। खास तौर पर जिनकी स्किन ड्राई है, उनके लिए चेहरा काफी बेजान और खुरदरा नजर आने लगता है। ऐसे में आप पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट को लेने की बजाए स्किन पर घर के बने फेस स्क्रब का इस्तेमाल करें। फेस स्क्रब से आपकी स्किन ग्लो करेगी। आइए आपको बताते हैं कैसे आप कीवी स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसके फायदे भी शेयर किए हैं।
कीवी को चेहरे पर लगाने के फायदे
कीवी न केवल खाने में अच्छी होती है, बल्कि यह विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना है। इसका फेस स्क्रब बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा ग्लो करती है। आपको भी इसे ट्राई करना चाहिए।

कीवी फेस स्क्रब बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक पका हुआ कीवी लें।
- उसे छीलें और एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें।
- कीवी के काले बीज स्क्रबिंग के लिए बेस्ट होते हैं।
- अब मैश किए हुए कीवी में 2 चम्मच चीनी मिलाएं।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें ताकि एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए।
किस तरह इस्तेमाल करें फेस स्क्रब?
- स्क्रब लगाने से पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी या क्लींजर से साफ कर लें।
- अब तैयार स्क्रब को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- अपनी उंगलियों की मदद से 3-5 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
- ध्यान रहे, रूखी त्वचा पर बहुत जोर से न रगड़ें।
- मसाज के बाद इसे 2 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। आखिर में एक हल्का मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
यह भी पढ़ें- Face Scrub For Skin Care: ऑयली से ड्राई स्किन तक, हर स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस स्क्रब; जानें फायदे
ड्राई और डेड स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है कीवी?
- कीवी के छोटे-छोटे काले बीज और इसमें मौजूद एंजाइम त्वचा की डेड स्किन को साफ करने में मदद करते हैं।
- विटामिन सी त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं।
- ड्राई स्किन के लिए नमी बहुत जरूरी है।
- कीवी में मौजूद विटामिन ई फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम
कीवी फेस स्क्रब आपकी त्वचा को न केवल साफ करता है, बल्कि उसे वह पोषण भी देता है जिसकी उसे सख्त जरूरत है। इस आसान नुस्खे को आजमाएं और अपनी रूखी व बेजान त्वचा को हमेशा के लिए अलविदा कहें।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपकी र्ट राय जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।