Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Skin Lightening Serum घर पर बनाएं और 10 रुपये के गुड़ से गोरी रंगत पाएं

डॉ. नवनीत कौर भाटिया का बताया यह होममेड सीरम बेदाग और गोरी त्वचा पाने में मदद करता है। यह सन टैन हटाता है और त्‍वचा का नेचुरल ग्‍लो बढ़ाता है। यह महंगे केमिकल प्रोडक्‍ट्स का असरदार और सस्ता विकल्प है, जो त्वचा को गहराई से साफ कर पोषण देता है।
Updated:- 2026-03-18, 12:14 IST
gori twacha kaise paye

महिलाएं अक्‍सर बेदाग त्‍वचा और गोरी रंगत पाने के लिए महंगे केमिकल्‍स से भरे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी किचन में ही कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं जो किसी भी महंगे कॉस्मेटिक सीरम से कहीं ज्यादा असरदार हो सकती हैं?

आज हम गुड़ और नींबू के अद्भुत कॉम्बिनेशन की बात कर रहे हैं। यह बात तो सभी जानते हैं कि गुड़ सेहत के लिए अच्छा है, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि जब इसे नींबू के साथ मिलाया जाता है, तब यह पावरफुल नेचुरल स्किन लाइटनिंग सीरम बन जाता है। यह सीरम आपकी त्वचा की गहराई से साफ करके अंदर से निखारने का काम करता है। इस होममेड सीरम को बनाने के तरीके और फायदों के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्‍टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।

स्किन लाइटनिंग सीरम

इस सीरम को बनाना जितना आसान है, इसके रिजल्‍ट उतने ही चौंकाने वाले हैं।

natural skin lightening serum

जरूरी सामग्री

  • कद्दूकस किया हुआ गुड़- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- कुछ बूंदें

विधि

  • एक छोटी कटोरी में कद्दूकस किया हुआ गुड़ लें।
  • इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं।
  • इसे तब तक मिलाएं जब तक यह सीरम जैसा गाढ़ा न हो जाए।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • नॉर्मल पानी से चेहरा धोएं।
  • इस सीरम को हफ्ते में सिर्फ दो बार ही इस्तेमाल करें।

स्किन लाइटनिंग सीरम के फायदे

  • त्‍वचा की रंगत को निखारता है।
  • सन टैन को तेजी से हटाता है।
  • त्वचा की टेक्‍सचर में सुधार करता है।
  • नेचुरल ग्‍लो बढ़ाता है।

homemade skin lightening serum

त्वचा के लिए इन चीजों के फायदे

स्किन लाइटनिंग सीरम में इस्‍तेमाल होने वाली चीजें खाने में स्‍वाद बढ़ाने के साथ चेहरे का नूर भी बढ़ाती हैं। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा है, तो आइए त्‍वचा के लिए गुड़ और नींबू के फायदों के बारे में जान लेते हैं।

त्‍वचा के लिए गुड़ ही क्यों?

  • गुड़ नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्‍स का भंडार है।
  • यह त्वचा को डिटॉक्सिफाई करता है।
  • डल और बेजान त्वचा में नई जान फूंकता है।
  • त्वचा के नेचुरल ग्लो को बढ़ाने में मददगार है।

यह भी पढ़ें- Rice for Skin: त्वचा के लिए ऐसे करें चावल का इस्तेमाल, एक्सपर्ट ने बताएं 3 आसान उपाय

त्‍वचा के लिए नींबू ही क्यों?

  • नींबू विटामिन C का प्राकृतिक स्रोत है, जो त्वचा के लिए ब्राइटनिंग एजेंट का काम करता है।
  • यह त्वचा की रंगत को साफ करने और निखारने में मदद करता है।
  • टैनिंग और जिद्दी काले धब्बों को कम करता है।
  • असमान स्किन टोन को ठीक करने में असरदार है।

यह भी पढ़ें- Homemade Night Cream: इन चीजों से मिलकर बनाएं होममेड नाइट क्रीम, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग स्किन

सावधानियां

  • चेहरे पर लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें।
  • इसके इस्तेमाल के तुरंत बाद धूप में जाने से बचें, क्योंकि नींबू लगाने के बाद त्वचा सेंसिटिव हो जाती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

FAQ
1 हफ्ते में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?
गुड़ त्वचा के नेचुरल ग्लो को बढ़ाने में मददगार होता है।
क्या चेहरे पर गुड़ लगा सकते हैं?
जी हां, गुड़ के फेस मास्क से त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद मिलती है, जिससे डेड स्किन सेल्‍स हट जाते हैं। 
त्‍वचा के लिए नींबू कैसे फायदेमंद है?
नींबू टैनिंग और जिद्दी काले धब्बों को कम करने में मदद करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।