Oats For Skin Care: रूखी और बेजान त्वचा से हैं परेशान? ओट्स को इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल, जानें फायदे

Skin Care Tips: स्किन से जुड़ी समस्या हर किसी को होती है। किसी को मौसम के बदलने की वजह से होती है, तो किसी को स्किन की समस्या धुल-मिट्टी और बढ़ते पॉल्युशन की वजह से होती है। इसकी वजह से हमें महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हुए स्किन को हेल्दी रखने की कोशिश करनी पड़ती है, ताकि स्किन साफ-सुथरी नजर आए। आप चाहें तो चेहरे के रुखेपन को कम करने के लिए ओट्स का 2 अलग तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि चेहरा अच्छा नजर आए। आइए इसके बारे में डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है उनसे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
स्किन केयर के लिए ओट्स क्यों होता है फायदेमंद?
- ओट्स में मौजूद विटामिन चेहरे की ड्राइनेस को कम करने में मदद करता है। साथ ही चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
- ओट्स से चेहरे पर रेडनेस और दाग-धब्बों की समस्या भी कम होती है।
- सेंसिटिव स्किन पर आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ओट्स का बनाएं फेस पैक
अगर आपको लग रहा है कि चेहरे पर रुखापन और डलनेस ज्यादा नजर आ रही है, तो ऐसे में आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ओट्स, दूध और एलोवेरा जेल को मिक्स करके आप इसका फेस पैक तैयार करें।
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में पीसे हुए ओट्स लेने हैं।
- फिर इसमें थोड़ा सा दूध और एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
- इसके बाद इसे चेहरा साफ करके इसे लगाना है।
- इसे 10 से 15 मिनट लगाने के बाद चेहरे को पानी से साफ करें।
इसे लगाने से कुछ समय बाद चेहरे की ड्राईनेस कम होने लगेगी। आप इसे हफ्ते में 1 से 2 बार लगा सकती हैं।
ओट्स से बनाए फेस स्क्रब
अगर आपकी स्किन डल नजर आ रही है, तो इसके लिए आप ओट्स का फेस स्क्रब को बना सकती हैं। इससे चेहरा अच्छा नजर आएगा।
- इसके लिए आपको ओट्स को दरदरा पीसना है।
- इसमें आपको शहद को मिक्स करके पेस्ट तैयार करना है।
- फिर इसे अपने चेहरे पर लगाकर इसे सर्कुलर मोशन में रब करना है।
- इसके बाद चेहरे को कॉटन के कपड़े के साथ साथ कर देना है।
- इसे लगाने से आपके चेहरे की डलनेस कम हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- डेड स्किन सेल्स को हटाकर गजब का ग्लो देते हैं ये होममेड हर्बल फेस स्क्रब
इस तरह से आप ओट्स को लगाकर चेहरे की ड्राईनेस और डलनेस को कम कर सकती हैं। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा। साथ ही चेहरे पर निखार नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- Face Scrubbing: सर्दियों में फेस स्क्रबिंग करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।