Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:15 AM IST

Rice for Skin: त्वचा के लिए ऐसे करें चावल का इस्तेमाल, एक्सपर्ट ने बताएं 3 आसान उपाय

Rice for Skin:  स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्किन के लिए चावल का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट से 3 बेस्ट और आसान उपाय बताएंगे, जो आप चावल की मदद से आजमा सकती हैं। 
Updated:- 2026-01-26, 10:02 IST
image

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। कुछ महिलाएं तो हर महीने पार्लर जाकर फेशियल, क्लीनिंग जैसी भी करवाती हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमाकर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से चावल का इस्तेमाल करना बताएंगे, जो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

चेहरे के लिए चावल का इस्तेमाल

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव हैं, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए चावल का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन आज हम आपको इस खबर में तीन ऐसे खास चावल इस्तेमाल करने के तरीके बताएंगे,  जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। सबसे पहले आप राइस वॉटर से टोनर बना सकती हैं।  टोनर बनाने के लिए कुछ सामग्री लगेगी। जैसे -  

3 - 2026-01-19T175917.969

राइस टोनर बनाने के लिए सामग्री 

  • राइस वाटर
  • ग्लिसरीन
  • गुलाब जल
  • विटामिन ई कैप्सूल

राइस से टोनर

  • टोनर बनाने के लिए एक कटोरी में रातभर चावल भिगोकर रखें।
  • सुबह चावल अलग कर पानी को छान लें।
  • इसमें गुलाब जल, ग्लिसरीन और एक विटामिन ई कैप्सूल शामिल कर लें।
  • अब इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें और रोजाना रात में चेहरे पर स्प्रे करें।

1 - 2026-01-19T175916.103

राइस पाउडर से स्क्रब

  • राइस पाउडर से स्क्रब बनाने के लिए एक कटोरी में राइस पाउडर लें।
  • उसमें थोड़ा शहद, दो चम्मच दही और नारियल का बुरा मिक्स कर दें।
  • सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • कुछ देर तक लगाकर रखें, फिर चेहरे की मसाज करते हुए फेस क्लीन करें।

यह भी पढ़ें- Dark Circles And Eye Puffiness Home Remedy: गड्डे और सूजन दूर करने का आसान देसी उपाय है एलोवेरा जेल, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

राइस पाउडर से फेस पैक

  • राइस पाउडर से फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में चावल का आटा लें।
  • इसमें थोड़ा कच्चा दूध और एलोवेरा जेल डालें। 
  • अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 40 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। 

2 - 2026-01-19T175919.677

यह भी पढ़ें- Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल को डेली रूटीन में ऐसे करें शामिल, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।