Homemade Night Cream: इन चीजों से मिलकर बनाएं होममेड नाइट क्रीम, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग स्किन

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी चेहरे पर हो रहे पिंपल्स और रेशेज चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकते हैं। अगर आप भी पिम्पल्स और स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे नाइट क्रीम के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस नाइस क्रीम को बनाने का तरीका।
चेहरे के लिए होममेड नाइट क्रीम
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। अगर आप भी त्वचा पर हो रही परेशानी को कम करना चाहती हैं और स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आप घर पर रहकर आसानी से कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। खास होममेड नाइट क्रीम बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

होममेड नाइट क्रीम बनाने के लिए सामग्री
- एलोवेरा जेल
- कच्चा दूध
- केसर की पत्ती
- विटामिन-E कैप्सूल
यह भी पढ़ें- Winter Dryness Night Cream: विंटर ड्राईनेस दूर करने के लिए लगाएं ये घर की बनी नाइट क्रीम, जानें इसे बनाने का तरीका
होममेड नाइट क्रीम बनाने का तरीका
- होममेड नाइट क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।
- इस जेल में कुछ पत्ती केसर की और विटामिन ई कैप्सूल को मिक्स कर दें।
- अब दोनों को मिलाने के बाद इसमें कच्चा दूध मिलाकर इस पेस्ट को अच्छी तरह घोट लें।
- आपका खास पेस्ट बनकर तैयार है आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
![2 - 2026-01-13T192354.346]()
ऐसे करें इस्तेमाल
अब रोजाना रात में सोने से पहले आप अपने चेहरे को फेस वॉश की मदद से साफ करें, फिर इस होममेड नाइट क्रीम को चेहरे पर लगाकर सो जाए। आप इसे 1 घंटे तक लगा कर रख सकती हैं, उसके बाद चेहरा धो सकती है या रात भर इसे लगा रहने दे और दूसरे दिन सुबह अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले। इस पेस्ट का आप रोजाना रात में इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इस नाइट क्रीम का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें।
यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैम्पू में इस चीज को मिलाकर करें हेयर वॉश, बालों की बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
- होममेड नाइट क्रीम कैसे बनाएं ?
- आप एलोवेरा और केसर का इस्तेमाल कर नाईट क्रीम बना सकती हैं।
- पिम्पल्स कम करने के लिए एक खास उपाय कौन सा है?
- पिम्पल्स कम करने के लिए आप जायफल का पाउडर और कच्चा दूध का पेस्ट इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
