DIY: इन होममेड प्लम फेस पैक्स से सर्दियों में पाएं गॉर्जियस स्किन

आपने प्लम के सेहत के लिए कई फायदों के बारे में जरूर सुना होगा और आपने कभी न कभी स्वाद से भरे इस फल का स्वाद भी जरूर लिया होगा।लेकिन स्वादिष्ट प्लम के केवल अच्छे स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इसके कुछ आश्चर्यजनक सौंदर्य लाभ भी हैं। यह त्वचा की कई समस्याओं का समाधान करता है और इससे बने फेस पैक्स त्वचा की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आइए जानें प्लम से किस तरह से घर पर फेस पैक्स तैयार किए जा सकते हैं।
रिंकल्स ठीक करने के लिए फेस पैक

प्लम त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के कई गुणों से भरपूर होता है जो चेहरे के काले धब्बों और झाईयों को प्रभावी रूप से ठीक करने में मदद करता है।
आवश्यक सामग्री
पके हुए प्लम -2
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- 2 से 3 पके हुए प्लम लें और उन्हें बीच से काटकर उनके बीज निकाल लें।
- एक बाउल में पके हुए प्लम को अच्छी तरह से मैश करें और इसका पैक तैयार करें ,
- इस फेस पैक को अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर चेहरे गुनगुने पानी से धो लें।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में 3 दिन कर सकती हैं।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां ठीक होती हैं और रंगत में सुधार होता है।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: शकरकंद से बने इन ईज़ी एंटी एजिंग फेस मास्क से बढ़ाएं चेहरे की खूबसूरती
त्वचा को साफ़ करने के लिए फेस पैक
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से युक्त पल्म एक बेहतरीन स्किन क्लीन्ज़र की तरह काम करता है। पल्म के अर्क को अक्सर फेस वॉश के एक घटक के रूप में उपयोग किया जाता है क्योंकि यह दाग धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाकर नई त्वचा के विकास में भी योगदान देता है।
आवश्यक सामग्री
- पके हुए प्लम का गूदा -2 बड़े चम्मच
- शहद- 2 बड़े चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- एक बाउल में प्लम का गूदा और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और इसका पेस्ट बना लें।
- तैयार फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें।
- इस फेसपैक को 10 मिनट तक लगाए रखें और फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए पैक को चेहरे से हटाएं।
- चेहरा गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- इस फेसपैक का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करने से चेहरे के दाग धब्बे ठीक हो जाएंगे और त्वचा में ग्लो आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: छुहारे से बने इस होममेड फेस पैक से सर्दियों में पाएं ग्लोइंग स्किन
फाइन लाइन्स ठीक करने के लिए फेसपैक

प्लम एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन का एक समृद्ध स्रोत है जो त्वचा की फाइन लाइन्स कम करता है और त्वचा के यौवन को बनाए रखता है ।
आवश्यक सामग्री
- पके और उबले हुए प्लम का गूदा- 3 चम्मच
- दही -1 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- पके हुए प्लम को उबाल लें और इसका पेस्ट एक बाउल में निकाल लें।
- इस पेस्ट में दही (दही से बनाएं फेस पैक्स ) को मिलाएं और पैक तैयार करें।
- इस पैक को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
- 15 -20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- पैक सूख जाने पर चेहरा पानी से धो लें।
प्लम से बने फैसपैक्स पूरी तरह से प्राकृतिक हैं लेकिन यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है तो इन पैक्स का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: free pik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।