Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:30 PM IST

चेहरे की खूबसूरती के लिए बेस्ट है रोजमेरी वॉटर, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर रोजमेरी वॉटर का इस्तेमाल कर खास होममेड टोनर तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 
Updated:- 2026-02-09, 17:54 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। यही नहीं वह अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट भी लेती है।  अगर आप भी अपने चेहरे पर हो रहे दाग-धब्बे और पिंपल्स को कम करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में।

चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें रोजमेरी टोनर

अगर आप चेहरे पर हो रहे हैं पिंपल्स, रैशेज और दाग धब्बे की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमाकर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आप घर पर रहकर रोजमेरी वॉटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। रोजमेरी वॉटर स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना गया है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल कर अपने चेहरे के लिए एक खास होममेड टोनर तैयार कर सकती हैं। इस खास टोनर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-02-09T174221.922

रोजमेरी टोनर बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- हेयर ऑयल का इस्तेमाल करने से बैक पर हो जाते हैं पिंपल्स, जानिए क्या है इनके बीच का सीक्रेट कनेक्शन

रोजमेरी टोनर बनाने का तरीका

  • आप आसानी से कम समय में रोजमेरी टोनर बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए एक कटोरी में थोड़ा रोजमेरी वाटर लें।
  • अब इस पानी में एक विटामिन ई कैप्सूल शामिल कर दें।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसमें एसेंशियल ऑयल मिक्स कर दें।

    2 - 2026-02-09T174224.272

  • अब आप इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्सकर एक स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें।
  • आप इस टोनर को रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे को धोकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इस टोनर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करे, उसके बाद इसका उपयोग करें। 

यह भी पढ़ें- Homemade Toner: सर्दियों में चेहरे की चमक लौटाएंगे 4 देसी टोनर, घर पर बनाना है बेहद आसान

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।