Eyebrow Growth Serum: 1 महीने में पतली आइब्रो हो सकती हैं घनी, घर पर तैयार करें यह सीरम

How To Make Eyebrow Growth Serum At Home: चेहरे पर घनी आइब्रो चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है, लेकिन कई बार गलत तरीके से बनी थ्रेडिंग या अन्य कारण से आइब्रो पतली हो जाती है। अब ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाली प्रोडक्ट जैसे सीरम या ऑयल खरीद लाते हैं ताकि आइब्रो मोटी हो जाए, लेकिन क्या आपको पता है कि आप महंगे सीरम को खरीदने के बजाय घर पर इसे बना सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे आसान 'DIY आइब्रो ग्रोथ सीरम के बारे में बताएंगे, जिसे नियमित रूप से इस्तेमाल कर आप एक महीने के भीतर अपनी आइब्रो में फर्क महसूस कर सकेंगी। दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से जानिए इसे बनाने का तरीका।
आइब्रो ग्रोथ सीरम बनाने के लिए जरूरी चीजें (Imporatant Thing To Make Eyebrow Serum)

- मेथी दाना- 1 चम्मच
- नारियल तेल- आधी कटोरी तेल
- प्याज का रस-1/2 चम्मच
इसे भी पढ़ें- DIY Oil: पूंछ जैसे पतले बाल हो सकते हैं घने, घर पर सिर्फ 20 रुपये में बनाएं यह स्पेशल तेल
आइब्रो ग्रोथ सीरम बनाने की तरीका (How To Make Magical Eyebrow Growth Serum)

- इस सीरम को बनाने के लिए मेथी के बीज को दो दिन तक भिगोकर रखें।
- इसके बाद इसे छानकर पीस लें।
- अब इसे नारियल के तेल में मिलाकर धीमी आंच पर उबालें।
- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- ठंडा होने के बाद उसे छानकर कांच की बोतल में भरें।
- अब इसे जब भी इस्तेमाल करना हो तो इसमें आधा चम्मच प्याज का रस मिलाएं।
आइब्रो ग्रोथ सीरम इस्तेमाल करने का तरीका (How To Use Magical Eyebrow Growth Serum)
-1777029584754.jpg)
- तैयार सीरम को जब भी इस्तेमाल करना हो, तो इसमें आधा चम्मच प्याज का रस मिलाएं।
- अच्छे से मिलाने के बाद कॉटन को डिप करें।
- अब इस कॉटन की मदद से धीरे-धीरे आइब्रो पर मसाज करें।
इसे भी पढ़ें- Homemade Hair Growth Serum: बालों की ग्रोथ के लिए आजमाएं ये खास होममेड हेयर सीरम, महंगे प्रोडक्ट भी होंगे फेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Original Image
- पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए क्या करें?
- पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए मेथी दाना का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।