Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:05 PM IST

Homemade Herbal Hair Oil: भृंगराज और करी पत्ते से बना ये खास तेल बालों के लिए हो सकता है वरदान, एक्सपर्ट से जानें इसे बनाने का सही और आसान तरीका

गर्मी में होने वाले चिपचिपे बालों की वजह से अगर आप भी परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास असरदार हर्बल हेयर ऑयल तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस खास ऑयल को बनाने का तरीका। 
Updated:- 2026-05-08, 20:32 IST
image

गर्मी के मौसम में पसीना आने की वजह से अधिकतर महिलाओं को बाल झड़ने और रूखेपन की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हैं और इससे बचने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर रही हैं, तो अब और परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास हर्बल हेयर ऑयल तैयार कर सकती हैं। यह आपके बालों की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत मदद करेगा साथ ही गर्मी में बालों को झड़ने से कम करेगा। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास हर्बल ऑयल को बनाने का सही और आसान तरीका।

घर पर ऐसे बनाएं खास हर्बल ऑयल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम हो और इस मौसम में बाल चिपचिपे और बेजान होने लगते हैं। यही नहीं कुछ महिलाएं तो बालों के झड़ने का भी सामना करती हैं, लेकिन अगर आप भी इस मौसम में चिपचिपे और झड़ते बालों की वजह से परेशान हैं और अपने बालों को खूबसूरत, लंबा और घना बनाना चाहती हैं, तो एक खास आयुर्वेदिक होममेड हर्बल ऑयल तैयार कर सकती हैं। इस तेल को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

01 (39)

हर्बल ऑयल बनाने के लिए सामग्री - 

यह भी पढ़ें- लंबे बालों के लिए यह हर्बल ऑयल दिखाएगा कमाल, जानें इसे बनाने का तरीका

हर्बल ऑयल बनाने का तरीका -  

  • इस खास हर्बल ऑयल को बनाने का तरीका बहुत आसाम है। 
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई में थोड़ा जैतून का तेल लें। 
  • इस तेल को मध्यम आंच पर गर्म रखें और इसमें थोड़ी भृंगराज की पत्तियां और करी पत्ती मिला लें। 
  • अब इसे अच्छी तरह होने दें और थोड़ी देर के बाद तेल को ठंडा कर लें। 
  • जब तेल ठंडा हो जाएं, तब आप एक कांच की बॉटल लें उसमें थोड़े मेथी दाने डाल दें।

    02 (36)

  • अब इस बॉटल में यह ठंडा तेल डालकर रात भर के लिए तेल को रख दें। 
  • दूसरे दिन से आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • इस तेल को आप 60 मिनट तक अपने बालों में लगाकर रखें, उसके बाद बाल धो सकती हैं। 
  • आप इस तेल का एक हफ्ते में एक या दो बार ही इस्तेमाल करें। 
  • अगर आप इस पैक का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Oil For Hair Growth: चाहती हैं लंबे और घने बाल तो घर पर बनाएं ये 3 हर्बल ऑयल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।