Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

DIY: खुजली वाली स्कैल्प से पाना है छुटकारा, तो ट्राई करें ये होममेड हेयर मास्क

अगर आप स्कैल्प की खुजली की समस्या से परेशान हैं, तो यहां बताए होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। 
Updated:- 2021-04-14, 08:17 IST
diy hair mask main

बालों की खूबसूरती लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। बालों की खूबसूरती के लिए लड़कियां कई तरह के महंगे ट्रीटमेंट्स लेती हैं। बालों में कई तरह की समस्याएं जैसे डैंड्रफ, बालों का दोमुंहा होना और डैमेज होना, जैसी समस्याओं से बाल झड़ने की समस्या जन्म लेती है। ये समस्या लड़कियों की खूबसूरती में ग्रहण लगा देती है।

बालों में कई बार डैंड्रफ और खुजली की समस्या भी होने लगती है। बालों में खुजली का कारण कई बार चिपचिपी स्कैल्प भी होता है। अगर आप स्कैल्प में खुजली की समस्या से परेशान हैं तो घर पर बने DIY हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्यों होती है स्कैल्प में खुजली

itchy scalp

गर्मियों के मौसम में सिर में खुजली अक्सर बाल गंदे होने पर, रूसी होने पर या ज्यादा तनाव की वजह से होती है। यदि स्कैल्प में खुजली किसी स्किन से जुड़ी बीमारी की वजह से नहीं है तो कुछ घरेलू सामग्रियों को मिलाकर होममेड हेयर मास्क तैयार किया जाता है जिससे इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

नींबू और दही का हेयर मास्क

lemon curd hair mask

नींबू रूसी के खिलाफ एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार है और इसे दही के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से स्कैल्प की खुजली से निजात मिलता है।

आवश्यक सामग्री

  • नीम्बू का रस - 2 चम्मच
  • दही -1 कप

इसे जरूर पढ़ें:DIY: दही और तेज पत्ते से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं सेलेब्स जैसा जादुई निखार

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

how to apply mask

  • एक बाउल में दही लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।
  • दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से फेंट कर हेयर मास्क तैयार करें।
  • बालों को दो बराबर भागों में बांटें और स्कैल्प (ऐसे करें स्कैल्प केयर) से लेकर टिप्स तक हेयर मास्क अप्लाई करें।
  • बालों को शॉवर कैप से ढक लें।
  • आधे घंटे के लिए हेयर मास्क बालों और स्कैल्प पर लगाए रखें।
  • आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।
  • इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से स्कैल्प की खुजली से निजात मिलता है।

केले का हेयर मास्क

banana hair mask

केले का इस्तेमाल बालों में नमी बनाए रखता है और ड्राई स्कैल्प से छुटकारा दिलाता है। जिससे स्कैल्प में खुजली की समस्या से छुटकारा मिलता है।

आवश्यक सामग्री

  • कटा हुआ केला -1
  • जैतून का तेल - 2 चम्मच
  • नींबू का रस -1 चम्मच
  • शहद -1 चम्मच

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: गर्मियों के मौसम में त्वचा का ग्लो बनाए रखने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

banana hair mask

  • सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इन सामग्रियों को मिक्सर में डालकर पेस्ट भी बना सकती हैं।
  • हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।
  • बालों में हेयर मास्क के इस्तेमाल के लिए बालों को अच्छी तरह से सुलझा लें।
  • बालों को दो भागों में विभाजित करके स्कैल्प से लेकर टिप्स तक हेयर मास्क अप्लाई करें।
  • बालों को शॉवर कैप से ढकें और आधे घंटे तक मास्क लगाए रखें।
  • आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • इस हेयर मास्क के हफ्ते में एक बार इस्तेमाल से स्कैल्प की खुजली की समस्या से निजात मिलता है।

हेयर मास्क के फायदे

hair mask benefits for scalp

  • बालों में उपर्युक्त हेयर मास्क के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या से निजात मिलता है।
  • खुजली की समस्या ठीक होने के साथ ड्राई स्कैल्प की समस्या भी दूर होती है।
  • दोमुंहें बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है।
  • बालों में हेयर मास्क बालों को शाइनी बनाता है।

इन सभी हेयर मास्क का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है, लेकिन बालों संबंधी अन्य कोई समस्या होने पर विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।