DIY: मेहंदी लगाने से बाल हो गए हैं ड्राई, तो जरूर ट्राई करें ये होममेड कंडीशनर

आमतौर पर महिलाएं बालों को अच्छा कलर और शाइन देने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल करती हैं। मेहंदी से बालों में कलर तो आ जाता है, लेकिन कई बार इसका सही ढंग से इस्तेमाल न करने पर यह बालों को ड्राई भी कर देती है। मेहंदी लगाने के बाद जब बाल ड्राई हो जाते हैं तब ये जरूरत से ज्यादा टूटने भी लगते हैं। ऐसे में बालों में मेहंदी अप्लाई करने के बाद बालों की चमक बरकरार रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। बालों की शाइन बनाए रखने के लिए खासतौर पर लड़कियां कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं लेकिन मेहंदी जहां बालों की खूबसूरती बढ़ाती है, वहीं इसके इस्तेमाल के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल न करने से बालों का रूखा होना एक आम समस्या है।
मेहंदी के इस्तेमाल के बाद आप अगर बाजार में मिलने वाले महंगे कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं तो आपके लिए ये जान लेना जरूरी है कि बालों पर केमिकल युक्त उत्पादों के इस्तेमाल से भी बालों को क्षति पहुँच सकती है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ घरेलू सामग्रियों को मिलाकर तैयार किये ऐसे हेयर कंडीशनर के बारे में ,जिससे आप बालों में मेहंदी के कलर के साथ शाइन भी ला सकती हैं। ये होममेड हेयर कंडीशनर मैं भी अपने बालों में अप्लाई करती हूं जिससे मेरे बालों में प्राकृतिक चमक बनी रहती है।
एग व्हॉइट और केले का हेयर कंडीशनर

कुछ घरेलू सामग्रियों से तैयार हेयर कंडीशनर प्राकृतिक रूप से बालों को चमक प्रदान करने में मदद करते हैं। मेहंदी लगाने से रूखे हुए बालों में चमक लाने और बालों को झड़ने से बचाने के लिए एग व्हॉइट और केले का हेयर कंडीशनर एक अच्छा नुस्खा है। इससे बालों को तुरंत शाइन मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें:Personal Experience: बालों की ग्रोथ के लिए शैम्पू में मिलाएं एलो वेरा जेल और गुलाब जल
आवश्यक सामग्री
- पका हुआ केला-1 (बालों की लंबाई के अनुसार )
- शहद- 3 टेबलस्पून
- ऑलिव ऑयल -3 टेबलस्पून
- एग व्हॉइट -1 अंडे का
बनाने का तरीका
- सारी सामग्रियों को एक बाउल में अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अंडे का सफ़ेद हिस्सा अलग करके सामग्रियों के साथ मिलाएं और अच्छी तरह से फेंट लें।
- आपको इन सामग्रियों का थोड़ा गाढ़ा पेस्ट बनाना है।
- 5 मिनट के लिए तैयार पेस्ट को ढककर रखें।
- हेयर कंडीशनर इस्तेमाल के लिए तैयार है।
इस्तेमाल का तरीका

- जब आप बालों में मेहंदी लगाकर हटाती हैं तब आपको शैम्पू नहीं करना है।
- बालों में मेहंदी लगाने के बाद बालों को सिर्फ पानी से धो लें।
- कम से कम 12 घंटे के बाद बालों में इस हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए पहले बालों को अच्छी तरह से माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- बालों को बराबर भागों में बातें और हेयर कंडीशनर पूरे बालों में अच्छी तरह से मसाज करते हुए लगाएं।
- इस होममेड हेयर कंडीशनर को आप बालों की जड़ों में भी अप्लाई कर सकती हैं।
- 15-30 मिनट तक हेयर कंडीशनर बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी से बालों को अच्छी तरह से धो डालें।
- इस हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल हर बार मेहंदी अप्लाई करने के बाद करें।
- ये कंडीशनर बालों में प्राकृतिक चमक लाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:मानसून में बालों की खूबसूरती रखनी है बरकरार, तो जरूर ट्राई करें ये होममेड हेयर पैक्स
होममेड हेयर कंडीशनर के फायदे

केला बहुत अच्छा हेयर कंडीशनर है। ये हेयर डैमेज को ठीक करने के साथ मेहंदी की वजह से रूखे बालों में भी नई चमक लाने में मदद करता है। एग वाइट बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को दोमुंहे होने से बचाता है। इस हेयर कंडीशनर को हर टाइप के बालों पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑलिव आयल बालों में मेहंदी का अच्छा रंग (मेहंदी के अच्छे रंग के लिए ये चीज़ें मिलाएं) प्रदान करने में मदद करता है और शहद भी बालों के रूखेपन को कम करता है। इस हेयर कंडीशनर में सभी प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है जो आपके बालों को खूबसूरती प्रदान करने में मदद करते हैं। लेकिन कमजोर बालों पर इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: shutterstock and freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।