Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:11 PM IST

DIY Face Toner: घर पर बनाएं सस्ता ग्रीन टोनर, मॉनसून में चेहरे पर बना रहेगा ग्लो

मॉनसून में भी चेहरे से जुड़ी कई परेशानियां बढ़ जाती हैं। चेहरे पर ऑयल ज्‍यादा नजर आने लगता है और गंदगी भी जल्‍दी जमने लगती है। ऐसे में अगर आप बरसात के मौसम में चेहरे का ग्‍लो बनाए रखना चाहती हैं तो हम आपको एक होममेड टोनर के बारे में बता रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं-
Updated:- 2026-06-23, 11:19 IST
homemade green face toner

बरसात आते ही माैसम भले ही सुहावना हो जाए, लेकि‍न स्‍क‍िन से जड़ी द‍िक्‍कतें बढ़ जाती हैं। कभी हमारा चेहरा च‍िपच‍िपा नजर आता है ताे भी चेहरे पर छोटे-छोटे दाने न‍िकल आते हैं। कई बार तो ऐसा होता है क‍ि स्‍क‍िन ऑयली और बेजान भी नजर आने लगती है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के ल‍िए बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं, तो कुछ मह‍िलाएं घरेलू नुस्‍खों पर अपना ज्‍यादा भरोसा द‍िखाती हैं।

ऐसे में अगर आप बि‍ना ज्‍यादा पैसे खर्च क‍िए मॉनसून में चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाहती हैं तो आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजों से एक सस्‍ता फेस टाेनर बना सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपको ये टोनर बनाने के लिए क‍िन चीजों की जरूरत पड़ेगी और इसे इस्‍तेमाल करने का तरीका भी आपको बताएंगे। आइए जानते हैं-

homemade green face toner

टोनर लगाने से क्या फायदा होता है?

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं क‍ि चेहरे को धोने के बाद स्‍क‍िन पर बची हुई गंदगी और एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को हटाने के ल‍िए टोनर का इस्तेमाल किया जाता है। इससे आपकी त्‍वचा फ्रेश नजर आती है। ये स्किन केयर रूटीन का एक जरूरी हिस्सा है। खासकर मॉनसून में जब स्‍क‍िन ज्यादा ऑयली हो जाती है, तब ये टोनर अपना असर द‍िखाता है।

यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: क‍िचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्‍क्र‍ब, ₹15 में म‍िलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्‍वचा

ग्रीन टोनर बनाने के लिए क्या चाहिए?

इस टोनर को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी। जैसे-

  • आधा खीरा
  • एक कप ग्रीन टी
  • दो बड़े चम्मच गुलाब जल

यह भी पढ़ें- Blackheads Removal Tips: चेहरे के जिद्दी ब्लैकहेड्स को दूर कर सकता है ये घरेलू स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

कैसे बनाएं ग्रीन टोनर?

इस टोनर काे बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक कप पानी में ग्रीन टी म‍िलाकर तैयार कर लें और उसे पूरी तरह ठंडा होने के ल‍िए रख दें। इसके बाद खीरे को पानी से धुलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में पीस लें। अब उसका रस न‍िकाल लें। इसके बाद एक बाउल में खीरे का रस, ठंडी ग्रीन टी और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से म‍िक्‍स कर लें। आपका होममेड ग्रीन टोनर तैयार है। इसे अब आप क‍िसी साफ स्‍प्रे बॉटल में रख लें।

homemade green face toner (2)

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसे इस्‍तेमाल करने के लि‍ए सबसे पहले फेसवॉश से चेहरे को साफ कर लें।
  • अब कॉटन से टोनर को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • आप चाहें तो स्प्रे बॉतल से डायरेक्ट चेहरे पर स्‍प्रे कर सकती हैं।
  • टोनर लगाने के बाद उसे सूखने दें और फिर अपना मॉइश्चराइजर लगा लें।
  • आप इसका दिन में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: काले और फटे होंठों से होती है शर्मिंदगी, इन 5 नेचुरल तरीकों से पाएं Pink Lips

मॉनसून में इस टोनर का इस्तेमाल क्यों करें?

आपको बता दें क‍ि बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इससे स्‍क‍िन पर ऑयल और धूल जल्दी जमा होने लगती है। ऐसे में ये होममेड टोनर आपके चेहरे को साफ और फ्रेश बनाए रखेगा।

इन बाताें का रखें ध्‍यान

  • टोनर को फ्रिज में ही रखें।
  • चार से पांच दिन में इसका इस्तेमाल कर लें।
  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • कोई एलर्जी या इंफेक्‍शन हो तो इसका इस्तेमाल न करें।

यह भी पढ़ें- Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्‍खा

तो अगर आप भी मॉनसून में स्‍क‍िन को फ्रेश और ग्‍लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो ये टोनर आप यूज कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।