DIY Scrub For Skin Care: घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं स्क्रब, जानें फायदे

Diy Scrub For Skin: स्किन को हेल्दी रखने के लिए सबसे पहले हम पार्लर जाते हैं, या बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई बार ऐसा होता है कि उनके इस्तेमाल से भी स्किन हेल्दी नजर नहीं आती है। इसके लिए आप घर पर ही स्क्रब बना सकती हैं। इसे बनाना और अप्लाई करना दोनों आसान होता है। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के स्क्रब को आप कैसे अप्लाई करें। साथ ही, कैसे स्किन हेल्दी रहेगी।
कॉफी और नारियल तेल स्क्रब
कॉफी स्किन के लिए हेल्दी होती है। इससे स्किन पर डेड स्किन निकल जाएगी। इसके अलावा स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। इसके लिए आप कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल साथ में कर सकती हैं, और स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इससे आपको बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस तरह बनाएं स्क्रब
- आप इस तरह के स्क्रब को आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।
- इसके लिए आपको कॉफी पाउडर को छानकर रखना है।
- इसमें 2 चम्मच नारियल का तेल मिक्स करना है।
- इसके बाद स्क्रब बनाकर चेहरे पर अप्लाई करें।
- फिर 10 से 15 मिनट लगाएं रखें।
- इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: सेंसेटिव स्किन पर कर रही हैं स्क्रब का इस्तेमाल, तो इन छोटी-छोटी बातों का रखें ख्याल
चीनी और नारियल तेल स्क्रब
चीनी और नारियल तेल का साथ में स्क्रब बनाकर भी आप चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही, अप्लाई करना भी सिंपल है।
इस तरह बनाएं फेस स्क्रब
- इसके लिए आपको चीनी को दरदरा पीस है।
- फिर इसमें 2 चम्मच नारियल तेल को मिक्स करें।
- इसमें हल्का सा एसेंशियल ऑयल को मिक्स करें।
- फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
- इसे 20 मिनट चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से स्क्रब करें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसका इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बेसन से यूं करें स्क्रब, आएगा गजब का निखार
इस तरह के स्क्रब का इस्तेमाल करके आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, आपको बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, पार्लर जाकर ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।