Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:28 AM IST

Splits End Home Remedies: दो मुंहे बालों की समस्या इस आसान घरेलू नुस्खे की मदद से हो सकती है कम

अगर आप नैचुरली दो मुंहे बालों की समस्या को कम करना चाहती हैं तो, आप इस आर्टिकल में बताई गई चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-05-27, 23:10 IST
split ends hair

बाल लंबे न होने का कारण दो मुंहे बाल हो सकते हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि इन दो मुंहे बालों को असर इनकी ग्रोथ पर भी पड़ता है। दो मुंहे बाल होने के कई सारे कारण हैं और इस वजह से आपको बालों को ट्रिम करना पड़ता है या फिर हेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन, इस आर्टिकल की मदद से आसानी से ये समस्या कम हो सकती है। वहीं दो मुंहे बालों की समस्या कैसे कम हो इसके लिए हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी द्वारा बताए गए कुछ आसान घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है। इसी के साथ आपके बालों की चमक भी बढ़ेगी।

शहद का करें इस्तेमाल

benefits of using honey

शहद में पाए जाने वाले गुण जहां स्किन के लिए फायदेमंद है। तो, वहीं शहद बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन समेत कई सारे गुण होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं साथ ही, दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने में भी मदद करते हैं। शहद को आप दही के साथ मिलकर हेयर मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 2 हेयर मास्क से बाल हो सकते हैं हेल्दी और लंबे, ऐसे करें इस्तेमाल

सामग्री

  • 2 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच दही

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें
  • इसके बाद इस पेस्ट को बालों को अप्लाई करें
  • 20 मिनट के बाद बालों को धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।

केले का बनाएं हेयर मास्क

curd hair mask for shiny hair

केला भी कई सारे गुणों से भरपूर है और इसकी मदद से दो मुंहे बालों की समस्या कम हो सकती है। केले में पोटैशियम, आयरन साथ ही, कई सारे गुण भी पाए जाते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद है। साथ ही, ये दो मुंहे बालों की समस्या कम करने में भी मददगार हैं।

सामग्री

  • 2 पके हुए केले

इस तरह करें इस्तेमाल

  • केले को अच्छी तरह से पीस के पेस्ट बना लें
  • इस पेस्ट को बालों पर अप्लाई करें
  •  30 मिनट के बाद बालो को शैम्पू की मदद से धो लें
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।

नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही। एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें- जुओं का करना है जड़ से सफाया तो घर पर ही बनाएं Anti Lice शैम्पू

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।