DIY Face Wax: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं सबसे सस्ता फेस वैक्स, मिनटों में साफ होंगे अनचाहे बाल

Facial Removal Wax: चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए अक्सर महिलाएं पार्लर जाकर थ्रेडिंग या महंगे वैक्सिंग ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, जो न केवल खर्चीले होते हैं बल्कि कभी-कभी त्वचा पर रैशेज या दाने भी कर देते हैं। चेहरे की स्किन बहुत कोमल होती है, इसलिए इस पर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना रिस्की होता है। अब ऐसे में अमूमन महिलाएं घर पर बनी हुई या नेचुरल चीजों इस्तेमाल करती हैं। अगर आप फेस वैक्स घर पर करना चाहती हैं, तो किचन में मौजूद चीजों की मदद से इसे तैयार कर सकती हैं। चलिए नीचे लेख में ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर से जानते हैं, कैसे आप मिनटों में अपनी रसोई की सामग्रियों से अपना खुद का फेस वैक्स बना सकती हैं और अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं।
जरूरी सामाग्री
- पानी-1/2 कप
- चीनी-1 चम्मच
- कॉफी- 1/2 चम्मच
- आलू-1 चम्मच
- नींबू का रस- 3-4 बूंद
- राइस पील ऑफ या जिलेटिन- आधा चम्मच
इसे भी पढ़ें- चावल के पानी को फेंके नहीं, 5 बूंद इस तेल की मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं; आ सकता है Korean Glow
फेस वैक्स बनाने का तरीका
- फेस वैक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें।
- अब इसमें आधा गिलास पानी डालें।
- इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच चीनी डालकर चलाते हुए गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- फिर इसमें आधा चम्मच कॉफी मिलाएं।
- अब इसे चलाते हुए गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
- गाढ़ा होने के बाद इसे कांच की कटोरी में डालें।
- इसके बाद दूसरी तरफ आलू को अच्छे धुलकर छिलका सहित थोड़ा सा कद्दूकस करें।
- फिर इसे कॉटन के कपड़े में रखकर कटोरी में छानें (जिसमें वैक्स रखा है)।
- इसके बाद इसमें 2-4 बूंद नींबू का रस मिलाएं।
- अब इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें पील ऑफ मिलाएं।
- फिर सभी को चम्मच की मदद से धीरे-धीरे चलाते हुए मिलाएं।
फेस वैक्स इस्तेमाल करने का तरीका
- तैयार हुए वैक्स पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगाएं।
- सुखने के बाद निकालें।
- अब आप साफ फर्क देख सकती हैं।
- इससे न केवल अनचाहे बाल बल्कि ब्लैकहेड्स की समस्या भी खत्म होती है।
इसे भी पढ़ें- Instant Glow Face Pack: पार्लर जाने की जरूरत खत्म, 10 मिनट में पा सकती हैं फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग चेहरा
नोट: अगर आपकी स्किन सेंसटिव या ऊपर लेख में दी गई किसी चीज से एलर्जी है, तो इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही, चेहरे पर लगाने से पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- क्या चेहरे के बाल दोबारा जल्दी और सख्त आते हैं?
- नहीं, नेचुरल वैक्सिंग बालों को जड़ से निकालती है, जिससे अगली बार आने वाले बाल पहले से पतले और नरम महसूस हो सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।