चावल के पानी को फेंके नहीं, 5 बूंद इस तेल की मिलाकर रोज चेहरे पर लगाएं; आ सकता है Korean Glow

Korean Face Glow: चावल का पानी स्किन के लिए एक नेचुरल ब्यूटी टॉनिक की तरह काम करता है, इससे आप Korean Skin Glow भी पा सकती हैं। इसके लिए आपको क्‍या करना होगा, यह जानने के लिए लेख पढ़ें। 
Updated:- 2026-04-27, 19:08 IST
homemade face pack for glowing skin

Glass Skin Tips: चावल पकाने के बाद उसका पानी अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन सच यह है कि यही साधारण सा माढ़ आपकी त्वचा के लिए किसी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट से ज्‍यादा बेहतर काम कर सकत है। चावल के माढ़ में सिर्फ 5 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल की मिक्‍स करके चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाने से अपका चेहरा कुछ इस तरह से ग्‍लो करेगा कि देखने वाले बिना तारीफ किए नहीं रह पाएंगे। Korean Glow जैसी ग्लास स्किन पाने की चाहत रखने वाली लड़कियों के लिए तो यह नुस्‍खा किसी वरदान से कम नहीं है। हमें इसके बारे में बताया है दिल्‍ली की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्‍ट एंव ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ ने। वह कहती हैं, " चेहरे को चमकदार बनाने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है टैनिंग को रिमव करना और त्‍वचा में कसाव लाना। चावल के इस फेस पैक का इस्‍तेमाल करने से यह दोनों ही समस्‍याएं हल हो सकती हैं। इसलिए रोजाना आपको चेहरे पर यह फेस पैक जरूर लगाना चाहिए।"

रेनू हमें इस फेस पैक को बनाने का असान तरीका भी बताती हैं। इस फेस पैक की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं।

Korean Glow फेस पैक के लिए सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच चावल का माढ़
  • 5 बूंद लेमन एसेशियल ऑयल
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल

korean skin care diy

Korean Glow फेस पैक बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक मुट्ठी चावल लें और उसे पानी में अच्छी तरह पका लें। जब चावल पूरी तरह पक जाए, तो उसमें से निकलने वाले माढ़ को अलग कर लें। यही माढ़ इस फेस पैक का मुख्य हिस्सा है। अब इस माढ़ को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि यह स्किन पर लगाने के लिए आरामदायक हो जाए।
  • इसके बाद एक साफ बाउल में 1 बड़ा चम्मच चावल का माढ़ लें। इसमें 5 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल डालें और फिर 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें, ताकि एक स्मूद और हल्का सा लिक्विड पेस्ट तैयार हो जाए।
  • तैयार मिश्रण को अपने साफ चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। आप चाहें तो इसे कॉटन की मदद से भी लगा सकती हैं। इसे लगभग 10–15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें, ताकि इसके पोषक तत्व स्किन में अच्छे से काम कर सकें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथों से पोंछ लें।

कोरियन ग्‍लो फेस पैक के फायदे

  • चावल का माढ़ स्किन को पोषण देता है, पोर्स को टाइट करने में मदद करता है और चेहरे की डलनेस को कम करता है।
  • लेमन एसेंशियल ऑयल में मौजूद गुण स्किन को क्लीन करने और हल्का ब्राइट करने में मदद कर सकते हैं।
  • गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और उसे फ्रेश फील कराता है।

यह भी पढ़ें- K-Glow: दूध vs दही स्किन के लिए क्या है बेहतर?

glass skin home remedies

अगर आप इस आसान से नुस्खे को अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो धीरे-धीरे आपकी स्किन में फर्क नजर आने लगता है। यह पैक स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ उसे नेचुरल ग्लो देने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें- K-Glow पाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं रोज वॉटर

नोट- आपकी स्किन ड्राई हो या ऑयली, सेंसिटिव हो या फिर नॉर्मल, ऊपर बताए गए नुस्‍खे को ट्राई करने से पहले आपको एक बार स्किन पैच टेस्‍ट जरूर कर लेना चाहिए।

अगर आप इस नुस्खे को नियमित रूप से अपनाती हैं, तो आपकी त्वचा में धीरे-धीरे निखार आने लगता है। चेहरा ज्यादा फ्रेश, क्लीन और ग्लोइंग दिखने लगता है। यह एक सिंपल, बजट-फ्रेंडली और नेचुरल तरीका है, जिससे आप घर पर ही अपनी स्किन का ध्यान रख सकती हैं और बिना ज्यादा मेहनत के एक हेल्दी और ग्‍लोइंग स्किन पा सकती हैं। यह जानकारी और लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।