ब्लैकहेड्स रिमवूल के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

जब स्किन में मौजूद हेयर फॉसिल्स क्लॉग हो जाते हैं, तब ब्लैकहेड्स की समस्या होने लगती है। हेयर फॉसिल्स ओपनिंग पर जब डेड स्किन और अतिरिक्त तेल जम जाता है, तब चेहरे पर बंप हो जाते हैं। जब यह बंप खुल जाता है और हवा के कॉन्टैक्ट में आता है, तो यह काला हो जाता है, जिसके कारण इसे ब्लैकहेड्स कहा जाता है।
ब्लैकहेड्स ज्यादातर नाक और ठोड़ी पर होते हैं। यह देखने में बेहद बेकार लगते हैं। इसलिए इन्हें रिमूव करना जरूरी होता है। बाजार में ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए स्ट्रिप्स और मास्क मिलते हैं। आप नेचुरल चीजों की मदद से ब्लैकहेड्स रिमूव कर सकती हैं। चलिए जानते हैं ब्लैकहेड्स हटाने के लिए क्या करें?
क्या क्ले मास्क से ब्लैकहेड्स रिमूव हो सकते हैं?
ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए क्ले मास्क फायदेमंद होते हैं। क्ले मास्क के उपयोग से त्वचा पर मौजूत तेल और गंदगी साफ हो जाती है। यह पोर्स को साफ कर ब्लैकहेड्स की समस्या को कम करता है। ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- एक बाउल में 2 चम्मच क्ले डालें।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी और शहद डालें।
- सभी चीजों को मिक्स कर लें।
- अगर क्ले अभी भी ड्राई है, तो इसमें पानी मिलाएं।
- लीजिए तैयार है ब्लैकहेड्स रिमूवल मास्क।
- इस मास्क को ब्लैकहेड्स पर लगाएं।
- कुछ देर फिंगरटिप की मदद से चेहरे को मसाज करें।
- अब मास्क को सुखने के लिए छोड़ दें।
- आखिर में गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
ब्लैकहेड्स कैसे रिमूव करें?
खीरा, ग्रीन टी और जिलेटिन कूलिंग इफेक्ट्स होते हैं। ये तीनों चीजें स्किन को हाइड्रेट करने का काम करती हैं। जिलेटिन स्किन इलास्टिसिटी को इंप्रूव करता है। साथ ही, जिलेटिन के उपयोग से त्वचा पर मौजूद डेड स्किन रिमूव हो जाती है। ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए ये तरीका आजमा सकती हैं-
- ⅓ कप पानी को उबाल लें।
- अब इसमें 1 चम्मच जिलेटिन, 2 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच ग्रीन टी डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- इस पेस्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करें।
- करीब 15-20 मिनट बाद जब यह पेस्ट सुख जाए, तब मास्क को पील ऑफ कर लें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करने से फायदा होगा।
इसे भी पढ़ें: Expert Tips: नाक के ब्लैकहेड्स हटाने के लिए ये टिप्स आजमाएं
ब्लैकहेड्ल को हटाने के घरेलू नुस्खे
चंदन स्किन क्लींजिंग के लिए जाना जाता है। चेहरे पर चंदन के उपयोग त्वचा को ठंडक मिलती है। चंदन के उपयोग से मुंहासों की भी समस्या कम हो जाती है। अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स हैं, तो इस स्थिती में आप चंदन का इस्तेमाल कर सकती हैं। चंदन के उपयोग से इस तरह रिमूव करें ब्लैकहेड्स-
- एक बाउल में 1 चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच हल्दी और दो चम्मच दही डालें।
- इन तीनों चीजों का स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाएं।
- करीब 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें: घरेलू नुस्खों से कैसे दूर करें ब्लैकहेड्स, जानें एक्सपर्ट से
इन चीजों के उपयोग से आप ब्लैकहेड्स रिमूव कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।