Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

Instant Glow Face Pack: पार्लर जाने की जरूरत खत्म, 10 मिनट में पा सकती हैं फ्रेश, सॉफ्ट और ग्लोइंग चेहरा

बिजी लाइफस्टाइल में पार्लर जाकर घंटों बिताना मुश्किल होता है, लेकिन अब आप घर बैठे ही सिर्फ 10 मिनट में पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं। इससे न केवल चेहरे की गंदगी साफ होती है, बल्कि त्वचा कोमल और चमकदार भी बनती है। आइए जानते हैं वह आसान तरीका।
Updated:- 2026-05-09, 20:07 IST
image

DIY Instant Glow Face Pack: भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण के कारण चेहरे की चमक कहीं खो सी जाती है। अक्सर महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए पार्लर जाकर महंगे फेशियल और ब्लीच का सहारा लेती हैं, जिसमें समय और पैसा दोनों बहुत खर्च होते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को बिना किसी साइड इफेक्ट के पार्लर जैसा निखार दे सकता है। इससे न केवल आपका चेहरा फ्रेश और सॉफ्ट बनेगा बल्कि नेचुरल ग्लो भी लंबे समय तक बना रहेगा। नीचे लेख में जानें घर पर 10 मिनट में चेहरे पर चमक पाने का सबसे आसान तरीका-

जरूरी सामान

instant glow face pack

  • खीरा- 1/2
  • टमाटर-1/2
  • नींबू का रस-4-5 बूंद
  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • गुलाब जल- 1/2 ढक्कन

इसे भी पढ़ें- Ubtan for Glowing Skin: धूप से बेजान हुई त्वचा की खूबसूरती बढ़ा देगा ये खास उबटन, एक्सपर्ट ने बताया सस्ते में बनाने का आसान तरीका

चेहरे को ठंडक देने वाला इंस्टेंट ग्लो फेस पैक

multani mitti

  • गर्मी में चेहरे को मुलायम रखने के लिए आप फेस पैक वाला यह तरीका अपना सकती हैं।
  • इसके लिए सबसे पहले खीरा को धुलकर छील लें।
  • अब इसे कद्दूकस करें।
  • इसके बाद टमाटर को धुलकर उसे आधा काटें और कद्दूकस करें।
  • फिर साफ सूती कपड़े पर कद्दूकस किए गए टमाटर और खीरे को डालकर छानें।
  • अब इस रस में 3-4 बूंद नींबू का रस डालें।
  • इन चीजों को मिलाने के बाद इसमें आधा ढक्कन गुलाब जल डालें।
  • फिर इसमें 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालकर मिलाएं।
  • अब चम्मच की मदद से इसे अच्छे से 3-4 मिनट तक फेंटे।
  • फेंटने के बाद इसे स्टील के छोटे गिलास में डालें और लकड़ी वाला चम्मच फंसाएं
  • अब इस गिलास को फ्रीजर में रख दें।

2 मिनट चेहरे को करें साफ

  • सबसे पहले चेहरे की धूल-मिट्टी साफ करना जरूरी है।
  • एक कॉटन बॉल को ठंडे कच्चे दूध में भिगोकर पूरे चेहरे को पोंछ लें।
  • यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ करता है और उसे कोमल बनाता है।

इंस्टेंट ग्लो पैक इस्तेमाल करने का तरीका

Quick 10-minute face pack

  • जमने के बाद इसे फ्रीजर से निकालें और नॉर्मल पानी में कुछ सेंकेंड चलाएं।
  • इससे आसानी से क्यूब बाहर आ जाएगा।
  • अब इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ें।
  • सुखने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धुल लें।

इसे भी पढ़ें- Homemade Bleach: गर्मियों में घर पर म‍िलेगा पार्लर जैसा न‍िखार, बस इन 4 चीजों से बनाएं नेचुरल ब्लीच

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


FAQ
क्या फेस पैक हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित हैं?
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट (कान के पीछे लगाकर देखना) जरूर करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।