Face Mask For Glowing Skin: पार्लर जाए बिना घर पर पाएं नेचुरल ग्लो, बनाएं ये आसान फेस मास्क

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। खासकर बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट। जिसे लगाने कुछ ही समय के लिए चेहरा ग्लो करता है, लेकिन इसके बाद चेहरा बेजान हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर रखी चीजों से फेस मास्क को बनाकर अप्लाई करें। घर की चीजों में कोई भी केमिकल चीज नहीं होती है। इससे स्किन को किसी तरह की समस्या नहीं होती है। साथ ही चेहरा ग्लो करता है। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं किन चीजों का इस्तेमाल करके आप फेस मास्क को बना सकती हैं।
कॉफी और नारियल तेल डी-टैन फेस मास्क
कॉफी चेहरे के लिए काफी अच्छी होती है। इसलिए लोग अक्सर इसको स्क्रब की तरह लगाते हैं, लेकिन आप इसका फेस मास्क बनाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे ड्राई स्किन प्रॉब्लम दूर हो जाएगी। साथ ही चेहरा ग्लो करेगा।

कॉफी और नारियल तेल डी-टैन फेस मास्क बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको कॉफी पाउडर को एक कटोरी में डालना है।
- अगर आपके पास कॉफी बीन्स है, तो आप इसका पाउडर भी घर पर तैयार कर सकती हैं।
- फिर इसमें 2 चम्मच नारियल तेल को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करना है।
- इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर रखें।
- फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
- इसके बाद क्रीम लगाकर हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ जाएगा।
- इसे लगाने से चेहरे की डलनेस और टैनिंग दूर हो जाती है।
ओटमील, शहद और एलोवेरा फेस मास्क
रूखी त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए ओटमील, शहद और एलोवेरा जेल फेस मास्क को आप अप्लाई करें। यह तीनों चीजें आसानी से घर में मिल जाती है, जिसे ट्राई करके आप फेस मास्क आसानी से बनाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे त्वचा पर जलन नहीं होती है।

ओटमील, शहद और एलोवेरा फेस मास्क
- फेस मास्क बनाने के लिए आपको ओटमील को मिक्सी में पीसना है।
- फिर इसमें 1 चम्मच शहद और फ्रेश एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
- इसके बाद इसका पेस्ट तैयार करके ब्रश की मदद से चेहरे पर अप्लाई करना है।
- इसे 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद इसे पानी से साफ करें।
इसे भी पढ़ें: Face Mask For Glowing Skin: चेहरे की रौनक बढ़ाएगा आलू, जानें कैसे तैयार करें फेस मास्क
चेहरे पर घर के बने फेस मास्क को अप्लाई करें। इसे लगाने से आपके चेहरे का निखार दोगुना हो जाएगा। साथ ही आपको ज्यादा चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट करना होगा। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस चीज का इस्तेमाल चेहरे पर किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Face Mask For Glowing Skin: बदलते मौसम में स्किन को रखें क्लीन, ट्राई करें ये 2 नेचुरल फेस मास्क
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।