DIY Dark Brown Hair Colour: सफेद बालों को करें नेचुरली ब्राउन, घर पर बनाएं हेयर कलर; जानें तरीका

Dark Brown Hair Colour: सफेद बाल आजकल कम उम्र में भी देखने को मिल जाते हैं। इसका कारण है हमारा बदलता लाइफस्टाइल और प्रदूषण, जिसका सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर नजर आता है। हम कितनी भी पार्लर जाकर बालों की केयर करा लें, लेकिन एक समय के बाद ये सफेद ही नजर आते हैं। ऐसे में आप घर की चीजों से डार्क ब्राउन कलर की हेयर डाई को बनाकर अप्लाई कर सकती हैं, जिससे आपके बालों की सफेदी दिखनी कम हो जाएगी। आइए इसे बनाने का तरीका आपके साथ शेयर करते हैं। इसे बनाने का पूरा तरीका ब्यूटिशियन रजनी निगम ने हमारे साथ शेयर किया है।
नेचुरल ब्राउन कलर बनाने के लिए सामग्री
- कत्था- 1 टुकड़ा
- मेथी दाना- 2 चम्मच
- हिना पाउडर- 2 चम्मच
- पानी- 1 कप
- चाय पत्ती- 1 चम्मच
हेयर कलर को बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में पानी और चाय पत्ती को उबाल लेना है।
- फिर एक खारी कटोरी लेनी है।
- इसमें आपको रातभर भिगोकर रखे हुए मेथी के दाने और कत्था के पानी को अच्छे से मिक्सी के जार में पीस लेना है।
- इसके बाद छलनी की मदद से इसे छान लेना है।
- इसमें आपको हिना मेहंदी लेनी है और इस पानी को उसमें डालना है।
- अब चाय पत्ती के पानी को छानकर भी इसे मिला लेना है।
- फिर आपको इस पेस्ट को 3 घंटे के लिए बनाकर छोड़ देना है।
यह भी पढ़ें- घर पर हेयर डाई करते समय रखें इन बातों का ध्यान, चेहरे और गर्दन पर नहीं लगेंगे दाग-धब्बे
कैसे करें हेयर कलर को अप्लाई
- जब हेयर कलर को रखे हुए 3 घंटे हो जाएं, तो इसे बालों में पार्टीशन करके अप्लाई करना है।
- इसके लिए आप हाथों में ग्लव्स को पहनें फिर इसे अप्लाई करें।
- इसे अच्छे से लेयर टू लेयर करके बालों में लगाएं और 30 से 40 मिनट के लिए सूखने दें।
- जब हेयर कलर अच्छे से सूख जाए, तो इसे पानी और शैंपू लगाकर साफ कर लें।
- फिर इसे नुचरल तरीके से सूखा लें।
- इससे आपके बाल ब्राउन हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बालों के लिए इन तीन तरीकों से बनाएं वीगन हेयर डाई
इन बातों का रखें ध्यान
- आप हेयर डाई घर की लगाएंगी, तो बाहर के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करें।
- पार्लर जानें की बजाए आप घर की चीजों से ही बालों को ब्राउन करें।
- अगर आपके स्कैल्प में कुछ अन्य परेशानियां हैं, तो इन्हें कम करने के लिए आप एक्सपर्ट राय या पैच टेस्ट जरूर करें।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
- बालों को ब्राउन करने के लिए क्या करें?
- बालों को ब्राउन करने के लिए सही हेयर कलर को घर पर तैयार करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।