DIY: मक्के के आटे से बने इस होममेड हेयर मास्क से आप भी पा सकती हैं शाइनी बाल

अगर आप अपने बालों को प्राकृतिक रूप से चमक प्रदान करना चाहती हैं, तो मक्के के आटे से बने होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।   
Updated:- 2021-02-10, 17:57 IST
hair mask corn main

टेस्टी सूप हो या सरसों का साग। मक्के का आटा कई तरह से खाने के स्वाद को बढ़ाता है। इसके अलावा इससे बनी रोटियों की तो बात ही कुछ और है। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ये हमारी सेहत के लिए भी बेहद लाभदायक होती हैं। मक्के का आटा जहां एक और हमारी सेहत के लिए रामबाण हैं वहीं ये त्वचा और बालों की खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार है। ये त्वचा के लिए एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करके त्वचा की रंगत निखारता है और बालों में इसके इस्तेमाल से बालों से सम्बंधित कई समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। इस आटे से तैयार हेयर पैक बालों में प्राकृतिक चमक प्रदान करने के साथ डैंड्रफ से भी छुटकारा दिलाता हैं। आइए जानें इस आटे से बने हेयर मास्क के इस्तेमाल के तरीकों के बारे में।

बालों के लिए मक्के के आटे के फायदे

corn flour hair

कॉर्न फ्लोर या मक्के का आटा बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद है और ये बालों की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। यह बालों को मॉइस्चराइज करता है, बालों को मजबूत बनाता है, रूसी की समस्या को कम करता है और बालों का झड़ना रोकता है। इस आटे में कुछ घरेलू सामग्रियां मिलाकर हेयर मास्क तैयार किए जाते हैं जिनसे बालों की खूबसूरती बढ़ाई जा सकती है।

मक्के के आटे और दही का हेयर मास्क

आवश्यक सामग्री

corn flour hair mask

  • मक्के का आटा - 1 कप
  • दही -1 /2 कप
  • शहद - 1 चम्मच

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: हेयर फॉल की समस्या को कम करने के लिए तुलसी की पत्तियों का ऐसे करें इस्तेमाल

बनाने का तरीका

  • मक्के के आटे से हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मक्के का आटा डालें।
  • मक्के के आटे में दही और शहद मिलाएं ।
  • सभी सामग्रियों को अच्छी तरह हिलाते हुए मिक्स करें या ब्लेंडर में पेस्ट बना लें।
  • हेयर मास्क इस्तेमाल के लिए तैयार है।

इस्तेमाल का तरीका

how to apply hair mask

  • इस हेयर पैक के इस्तेमाल से पहले सुनिश्चित करें कि बालों में तेल न लगा हो।
  • बालों को दो भागों में विभाजित कर लें और पूरे हेयर मास्क को बालों में अप्लाई करें।
  • हेयर मास्क स्कैल्प से लेकर बालों की टिप्स तक अच्छी तरह से अप्लाई करें।
  • इसे पूरे बालों में अवशोषित करने के लिए मोटी कंघी का सहारा लें।
  • जब हेयर मास्क (खूबसूरत बालों के लिए बनाएं हेयर मास्क) पूरे बालों में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए बालों को शॉवर कैप से ढक लें।
  • आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें और शैम्पू का इस्तेमाल न करें।
  • बाल सूखने के बाद बालों में ऑयलिंग करें और ऑइलिंग के बाद शैम्पू का इस्तेमाल करें।
  • इस हेयर मास्क का हफ्ते में कम से कम एक बार इस्तेमाल करें।
  • बहुत जल्दी ही बालों से डैंड्रफ की समस्या कम हो जाएगी और बाल चमकदार नज़र आएंगे।

हेयर मास्क के फायदे

hair mask benefits

इस हेयर मास्क में मौजूद दही बालों से डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करता है। मक्के का आटा बालों की ड्राइनेस कम करके बालों को चमक प्रदान करता है और शहद बालों को प्राकृतिक रूप से साफ़ करके बालों के दोमुंहे और झड़ने की समस्या को कम करता है। ये हेयर मास्क बालोंकेफ्रिज़ी होने की समस्या को भी कम करता है और बालों को नेचुरल तरीके से स्ट्रेट बनाता है।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: परफेक्ट स्प्रिंग मेकअप लुक के लिए अपनाएं ये टिप्स

बालों पर मक्के के आटे से बने हेयर पैक का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है लेकिन बालों से सम्बंधित कोई अन्य समस्या होने पर इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना न भूलें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।