Expert Tips: हेयर फॉल की समस्या को कम करने के लिए तुलसी की पत्तियों का ऐसे करें इस्तेमाल

किसी बीमारी का परिणाम, स्ट्रेस या फिर खान -पान में पोषण की कमी, वजह चाहे जो भी हो आजकल हेयर फॉल की समस्या एक आम समस्या बनती जा रही है। बालों का तेजी से झड़ना और असमय सफ़ेद होना एक आम बात हो गई है। हर कोई इस समस्या से परेशान है। गर्मी के मौसम में जहां हेयर फॉल का मुख्य कारण पसीना और स्कैल्प का चिपचिपा होना होता है, वहीं सर्दियों में डैंड्रफ की वजह से ज्यादा बाल झड़ने लगते हैं।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए हम कई तरह के नुस्खे अपनाते हैं लेकिन अगर आप बेसल लीव्स यानि कि तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल करेंगी तो हेयर फॉल की प्रॉब्लम धीरे -धीरे कम हो जाएगी। ब्यूटी एक्सपर्ट मेहरीन कौसर का कहना है कि तुलसी विभिन्न प्रकार के एंटी बायोटिक गुणों से भरपूर होती है। जिस तरह से ये सेहत के लिए फायदेमंद होती है उसी तरह इसका इस्तेमाल खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता है। आइए जानें हेयर फॉल की समस्या को कम करने के लिए तुलसी का इस्तेमाल आप किस तरह से कर सकती हैं ।
तुलसी की पत्तियों का पेस्ट
तुलसी की पत्तियों को मिक्सी में पीसकर फाइन पेस्ट बना लें। इसके बाद बालों में इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगाएं। इसे थोड़ी देर तक बालों में लगा रहने दें और सूखने के बाद बालों को अच्छी तरह से किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में एक बार आजमाएं। कुछ ही दिनों में हेयर फॉल काफी कम हो जाएगा।
तुलसी का तेल भी है लाभकारी
तुलसी के तेल से नियमित मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और बाल झड़ने कम हो जाते हैं। यही नहीं इससे बालों के असमय सफ़ेद होने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: इन गलतियों के कारण फ्रिज़ी और ड्राई होते हैं बाल, धोने के बाद ये 5 चीज़ें करेंगी देखभाल
तुलसी और आंवले का मिश्रण
तुलसी की पत्तियों और आंवले के पाउडर को मिलाकर पीस लें और इस मिश्रण को रात भर पानी में भिगोकर रख दें सुबह इस मिश्रण को बालों की स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाएं। लगभग आधे घंटे के बाद बाल अच्छी तरह से धो लें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराने से हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है।
दही और तुलसी की पत्तियों का रस
कई बार देखा गया है कि बाल झड़ने का मुख्य कारण डैंड्रफ होता है। इसलिए डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दही में तुलसी की पत्तियों का रस मिलाकर लगाएं। इससे न सिर्फ डैंड्रफ की समस्या कम होगी बल्कि बालों का झड़ना भी रुक जाएगा और बाल खूबसूरत हो जाएंगे।
हिना और तुलसी की पत्तियों का पाउडर
बालों में हिना अप्लाई करते समय तुलसी की पत्तियों का पाउडर मिलाकर लगाने से हेयर फॉल कम हो जाता है। साथ ही बालों में चमक भी आ जाती है।
यदि आप भी हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं तो तुलसी का सही इस्तेमाल आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।