DIY: मक्खन से बने फेस पैक्स से सर्दियों में पाएं रूखी त्वचा से छुटकारा और स्किन को बनाएं ग्लोइंग

क्या आपकी त्वचा बेहद शुष्क है? सर्दियों के मौसम में त्वचा और ज्यादा रूखी और बेजान नज़र आने लगी है ? क्या आपकी स्किन इतनी ड्राई है कि आप किसी भी क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें तब भी त्वचा की नमी बरकरार नहीं रहती है ? आमतौर पर रूखी त्वचा में मॉइस्चर लाने के लिए किसी कोल्ड क्रीम या अन्य उत्पादों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन त्वचा की खूबसूरती कायम रखने के लिए और त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए सबसे बेहरत उपाय है मक्खन का इस्तेमाल करना।
मक्खन का इस्तेमाल करके कुछ फेस पैक्स तैयार किए जा सकते हैं जिनसे त्वचा का रूखापन दूर करके त्वचा को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। मक्खन त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए फैटी एसिड का एक बड़ा स्रोत है जो कोलेजन उत्पादन को सुविधाजनक बनाने में मदद करता है। मक्खन चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक लाता है जो शुष्क और परतदार त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानें कैसे बनाएं मक्खन से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने वाले फेस पैक्स।
मिल्क क्रीम और बटर फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- मक्खन-1 चम्मच
- दूध की मलाई-1 /2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- दूध की मलाई(मलाई से बढ़ाएं त्वचा का ग्लो ) और मक्खन दोनों सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर फेंट लें।
- आपका बटर फेशियल पैक तैयार है।
- इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- 20 मिनट बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।
- ये फेस पैक रूखी त्वचा को ग्लोइंग बनाएगा। इसका इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं।
बटर और केले का फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- मक्खन -1 चम्मच
- केला -1
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- एक छोटे ब्लेंडर में, केले का एक छोटा टुकड़ा और फिर 1 चम्मच मक्खन डालें।
- इन सामग्रियों को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक आपको एक स्मूथ पेस्ट न मिल जाए।
- इस तैयार फेस मास्क को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और 20 मिनट के लिए लगाए रखें।
- 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- इस बटर फेस पैक में केले के हाइड्रेटिंग गुण होते हैं जो त्वचा को ग्लोइंग और फ्रेश दिखाते हैं।
- हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करने से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती हैं।
इसे जरूर पढ़े:DIY: मक्खन से बने इन होममेड हेयर मास्क से पाएं शाइनी और मजबूत बाल
हल्दी और बटर फेस पैक
आवश्यक सामग्री
- मक्खन -1 चम्मच
- हल्दी -1 /2 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- मक्खन और हल्दी को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
- चेहरे और गर्दन पर इस फेस पैक को 15 मिनट तक लगा रहने दें।
- 15 मिनट बाद फेस पैक गुनगुने पानी से धो लें।
- ये फेसपैक त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ रंगत भी निखरता है।
- आपकी रूखी त्वचा के लिए हल्दी और मक्खन का ये पैक आदर्श है इसे हफ्ते में दो बार अप्लाई करें ।
गाजर और बटर एंटी एजिंग फेस पैक
गाजर विटामिन ए का समृद्ध स्रोत है जो उम्र बढ़ने वाली त्वचा के लिए अच्छा है और त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
आवश्यक सामग्री
- गाजर -1
- मक्खन-1 चम्मच
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- गाजर को कद्दूकस कर लें और मक्खन के साथ मिक्सर में इसका पेस्ट तैयार करें।
- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाए रखें।
- 20 मिनट बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।
- जब त्वचा बहुत सूखी हो और झुर्रियों से ग्रस्त हो तो रोजाना इसका प्रयोग करें।
- कम ड्राई त्वचा के लिए इसका हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
मक्खन से बने ये सभी फेस पैक्स पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। लेकिन यदि आपकी त्वचा ज्यादा ड्राई नहीं है तो इनके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: shutterstock and freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।