ड्राई त्‍वचा वालों के लिए हल्‍दी के 3 असरदार फेस पैक्‍स

त्‍वचा की ड्राईनेस को खत्‍म करने के लिए घर पर बने ये हल्‍दी फेस पैक्‍स लगाएं। 
Updated:- 2020-12-16, 18:07 IST
Face Packs With Turmeric for Dry Skin

सर्दियों के मौसम में त्‍वचा का ड्राई होना एक आम समस्‍या है। इस मौसम मैं त्‍वचा को हाइड्रेटेड रखना और उसकी थोड़ी एक्‍सट्रा केयरा करना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर यदि आपकी त्‍वचा पहले से ही ड्राई है तो आपको साधारण मॉइश्‍चराइजर और क्रीम के अलावा चेहरे पर ऐसे फेस पैक्‍स लगाने चाहिए, जो त्‍वचा की ड्राईनेस को कम करें और उसे डीप क्‍लीन भी करें। 

बाजार में बहुत सारे ऐसे फेस पैक्‍स आते हैं, जो खासतौर पर ड्राई स्किन के लिए ही होते हैं। मगर इनका असर कम समय के लिए ही होता है। यदि आप किसी ऐसी चीज की तलाश में हैं, जो आपके चेहरे की ड्राईनेस को पूरी तरह से खत्‍म कर दे तो आपको हल्‍दी के फेस पैक्‍स का इस्‍तेमाल करना चाहिए। बाजार में आपको ड्राई स्किन के लिए हल्‍दी के रेडीमेड फेस पैक्‍स भी मिल जाएंगे, मगर आप चाहें तो घर पर भी आसानी से इसे बना सकती हैं। 

तो चलिए आज हम आपको ड्राई स्किन के लिए हल्‍दी से बनने वाले फेस पैक्‍स के बारे में बताते हैं- 

इसे जरूर पढ़ें: DIY- ड्राई स्किन वालों के लिए बेस्‍ट हैं घर पर बने ये 3 विंटर फेस स्‍क्रब

haldi face mask for dry skin

ड्राई स्किन के लिए हल्‍दी के फेस पैक्‍स 

  • 1. दही, हल्‍दी और नींबू का फेस पैक 
  • 2.  ऑलिव ऑयल और हल्‍दी का फेस पैक 
  • 3. एग व्‍हाइट और हल्‍दी का फेस पैक 

होममेड हल्‍दी फेस पैक्‍स बनाने की विधि 

बाजार में आने वाले महंगे फेस पैक से भी ज्‍यादा असरदार हैं ये होममेड हल्‍दी फेस पैक्‍स - 

1. दही, हल्‍दी और नींबू का फेस पैक 

सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच दही 
  • 1/2 छोटा चम्‍मच हल्‍दी 
  • 1 छोटा चम्‍मच नींबू का रस 

विधि 

  • एक बाउल में दही लें और उसे अच्‍छे से फेट लें। 
  • अब दही में हल्‍दी और नींबू का रस डालें। 
  • इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें। 
  • इस होममेड हल्‍दी फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 
  • 30 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल वॉटर से साफ कर लें। 
  • स्किन ज्‍यादा ड्राई तो आप इस फेस पैक को रोज भी लगा सकती हैं। 
  • हफ्ते में 2 बार इस फेस पैक को जरूर लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें: Hair Care: बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए बेस्‍ट हैं ये 3 होममेड हल्‍दी के हेयर पैक्‍स

 

dry skin care tips

2.  ऑलिव ऑयल और हल्‍दी का फेस पैक 

सामग्री 

  • 1 छोटा चम्‍मच हल्‍दी 
  • 1 छोटा चम्‍मच ऑलिव ऑयल 

विधि 

  • एक बाउल में ऑलिव ऑयल लें और उसमें हल्‍दी डालें। 
  • इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें और चेहरे पर लगाएं। 
  • इस फेस पैक को लगाते वक्‍त चेहरे की हल्‍की मसाज भी करें। 
  • 30 मिनट बाद चेहरे को वॉश कर लें। 
  • हफ्ते में इस फेस पैक को 2 बार जरूर लगाएं। 

3. एग व्‍हाइट और हल्‍दी का फेस पैक 

सामग्री 

  • 1 छोटा चम्‍मच एग व्‍हाइट 
  • 1/2 छोटा चम्‍मच हल्‍दी 
  • 1/2 छोटा चम्‍मच शहद 

विधि 

  • एक बाउल में अंडे का सफेद भाग लें। 
  • इसमें हल्‍दी और शहद डालें। 
  • अब इस मिश्रण को अच्‍छे से मिक्‍स करें और पेस्‍ट तैयार करें। 
  • फेस ब्रश की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 
  • 30 मिनट बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से वॉश कर सकती हैं। 
  • हफ्ते में 2 बार यह फेस पैक जरूर लगाएं। 

 

स्किन ज्‍यादा सेंसिटिव है तो आपको पहले किसी त्‍वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए और उसके बाद ही चेहरे पर कोई फेस पैक लगाना चाहिए। 

 

यह आर्टिकल आपको पसंद हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह के अन्‍य आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जूड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।