Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:27 PM IST

रूसी से परेशान हो गई हैं तो इन चार तरीकों से करें मेथी के दानों का इस्तेमाल

अगर आपको रूसी ने बुरी तरह परेशान कर दिया है तो आप मेथीदाने का इन अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल करके देखें। 
Updated:- 2022-04-11, 13:32 IST
different ways to treat dandruff with the help of fenugreek seeds

रूसी या डैंड्रफ एक बेहद ही कॉमन हेयर प्रॉब्लम है और इसलिए लोग इसे अधिक तवज्जो नहीं देते हैं। लेकिन जिन लोगों को यह समस्या होती है, उन्हें काफी परेशानी होती है। डैंड्रफ के कारण ना केवल सिर में बहुत अधिक खुजली होती है और व्यक्ति को असहजता व शर्मिंदगी महसूस होती है, बल्कि डैंड्रफ कभी-कभी हेयर फॉल को भी बढ़ावा देता है।

लगातार सिर में खुजली करने से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं और वह टूटने लगते हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों का डैंड्रफ इतना बढ़ जाता है कि वह उनके कपड़ों के साथ-साथ फेस और स्किन पर भी नजर आए तो यह उनकी स्किन के लिए भी परेशानी का सबब भी बन सकता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप डैंड्रफ के इलाज के लिए कुछ कारगर उपाय अपनाएं। अगर डैंड्रफ के घरेलू इलाज की बात की जाए तो उसमें मेथीदाना यकीनन आपको लाभ पहुंचा सकता है। तो चलिए आज हम बालों में डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए मेथीदाने को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

डैंड्रफ दूर करने के लिए मेथी दाना और नींबू का करें इस्तेमाल

dandruff and fenugreek seeds

नींबू में जैसे विटामिन सी, साइट्रिक एसिड, फ्लेवोनोइड, विटामिन, पोटेशियम, आयरन और कॉपर आदि तत्व पाए जाते हैं, जो डैंड्रफ को दूर करने में बेहद ही मददगार साबित होते हैं।

आवश्यक सामग्री-

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • एक कटोरी पानी में मेथी के दानों को रात भर भिगो दें।
  • सुबह बीज को पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट में नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर किसी माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
  • नोट- आप सप्ताह में 1 से 2 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  • नींबू का रस व मेथीदाना की मात्रा आप अपनी बालों की लेंथ के अनुसार घटा-बढ़ा सकते हैं।

डैंड्रफ दूर करने के लिए मेथी दाना और एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

dandruff with the help of fenugreek seeds in hindi

एलोवेरा जेल ना केवल आपकी स्कैल्प को ठंडक प्रदान करता है, बल्कि इसमें अमीनो एसिड और एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होते हैं, जो रूसी को कम करने में मदद करते हैं।

आवश्यक सामग्री-

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • एक कटोरी पानी में मेथी के दानों को रात भर भिगो दें।
  • सुबह बीज को पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
  • अब इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • फिर पेस्ट को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • इसे लगभग 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर किसी माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
  • इसे सप्ताह में 1-2 बार स्कैल्प पर लगाया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बालों के लिए मेथी के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल

डैंड्रफ दूर करने के लिए मेथी दाना और अंडे का करें इस्तेमाल

hair care tips in hindi

अंडा बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह ना केवल बालों को अधिक मजबूत बनाता है, बल्कि स्कैल्प के सूखेपन का इलाज करके डैंड्रफ को दूर करने में मदद करता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच मेथी दाना
  • 1 अंडे की जर्दी

इस्तेमाल करने का तरीका

  • एक कटोरी पानी में मेथी के दानों को रात भर भिगो दें।
  • सुबह बीज को पीसकर एक महीन पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट में अंडे की जर्दी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • इसे करीब 30-45 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर किसी माइल्ड शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
  • आप इसे सप्ताह में 1 बार लगा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: केवल 1 महीने में ठीक होगी हेयर फॉल की समस्या, यूज़ करें मेथी के दानों का हेयर पैक

डैंड्रफ दूर करने के लिए मेथी दाना और आंवला का करें इस्तेमाल

नींबू की तरह ही आंवला भी विटामिन सी रिच होता है। इसके अलावा, इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण स्कैल्प के रूखेपन की समस्या से लड़ने में मदद करते है। जिससे रूसी की समस्या भी दूर होती है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच पिसी हुई मेथी दाना
  • 2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
  • 4 बड़े चम्मच नींबू का रस

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • मेथी दाना पाउडर के साथ आंवला पाउडर व नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इसे अपने बालों में लगाएं और 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • ठंडे पानी और माइल्ड शैम्पू से धो लें।
  • सप्ताह में एक बार इस मिश्रण को बालों में लगाएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik , amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।